Home Bihar Araria माँ की तलाश में दो नन्ही आंखें

माँ की तलाश में दो नन्ही आंखें

हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

अररिया। शहर के आजाद एकेडमी के समीप एक महिला की रहस्यमयी मौत पुलिस के लिए अनबूझ पहले बनी हुई है। ठेकेदार अभिषेक चन्दन की 28 साल की पत्नी शालू की लाश सुबह उसके बेडरुम से मिली। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर पति और देवर को हिरासत में लिया है।
महिला के दो छोटे बच्चे अमन और अमित घटना की रात दादी के साथ भागलपुर गये हुए थे। अब दोनो बच्चे माँ को तलाश रहें है। अभिषेक ने सुबह करीब 4 बजे अपने एक परिचितों को फ़ोन किया था कि उनके घर में कुछ लोग घुस आए हैं। जब पड़ोस के लोग घर पहुंचे तो शालू अपने बेडरूम में मरी पड़ी थी। पुलिस को जबरन किसी के घर में घुसने के साक्ष्य नहीं मिले। तीन मंजिला मकान के दूसरे तल पर ये लोग रहते थे। नीचे दुकान है। इसमें कैमरा लगा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version