यह सिर्फ एक मंदिर नहीं है। यह एक सवाल है… जो सदियों से पूछा जा रहा है। क्या ईश्वर किसी स्थान को पवित्र बनाते हैं… या कोई स्थान अपनी पवित्रता से ईश्वर को स्वयं में समाहित कर लेता है? पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में स्थित जलपेश मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि इतिहास, पौराणिक कथाओं और रहस्यों का संगम है। जल से भरा अनाधि शिवलिंग, भ्रामरी शक्तिपीठ की मान्यता, कूचबिहार और बैकुंठपुर राजवंशों की कथाएं, आक्रमण, विनाश और पुनर्निर्माण—हर परत अपने भीतर एक कहानी समेटे हुए है। इस विशेष वीडियो में आप जानेंगे— कैसे एक फल के नाम से पूरे शहर की पहचान बनी, कैसे एक गाय की कथा ने शिवलिंग को प्रकट किया, और क्यों आज भी लाखों श्रद्धालु सावन और महाशिवरात्रि में यहां खिंचे चले आते हैं। खबरों की खबर और इतिहास की परतों के बीच छिपे प्रश्नों के साथ, KKN Live की यह प्रस्तुति आपको सोचने पर मजबूर कर देगी।
https://youtu.be/-vnmIT96eAE
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

