वास्कोडिगामा पटना एक्सप्रेस हादसे में दो की मौत

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मानिकपुर में आज तड़के वास्कोडिगामा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में दो लोगो की मौत हो गयी है। दोनो मृतक पिता पुत्र है और बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले है। वहीं इस हादसे में मृतक की पत्नी व दो साल की बेटी बुरी तरह से घायल है। दोनों का इलाज मानिकपुर में चल रहा है। दीपक मझौलिया की अहवर शेख के मौजे टोले के रामस्वरूप पटेल का बेटा था। हादसे में दीपक और उसके बेटे गोलू की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक दीपक गोवा में राजमिस्त्री का काम करता था। वह परिवार के साथ अपने गांव अहवर शेख लौट रहा था। जानकारी मिलते ही दीपक के घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। गांव में मातम पसर है। ग्रामीणो ने टीवी पर दीपक व उसके बेटे की मौत की खबर देखी। इसकी जानकारी उसके पिता रामस्वरूप पटेल व मां कांति देवी को दी गई। इसके बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग दीपक व गोलू के शव का इंतजार कर रहे हैं। वहीं बहू व पोती का हाल जानने के लिए बेचैन हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply