होमAccidentसिलेंडर विस्फोट में एक ही परिवार के तीन भाई-बहन समेत मां की...

सिलेंडर विस्फोट में एक ही परिवार के तीन भाई-बहन समेत मां की मौत

Published on

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है घटना

KKN न्यूज ब्यूरो। मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना अन्तर्गत नंदना गांव में सोमवार शाम खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में मां समेत तीन बच्चे झुलस गए। इलाज के दौरान तीनों बच्चे और मां की मौत हो गई। हादसे में सबसे पहले दो भाई व एक बहन की जान गई और देर रात को इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में मां की मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव के लोग स्तब्ध है।
मरने वालों में दीपांजलि (6 वर्ष), आदित्य कुमार (5 वर्ष) व विवेक कुमार (3 वर्ष) की मौत हुई है। जबकि, बच्चे की मां शोभा देवी (27 वर्ष) की देर रात को मौत हो गई। पीड़िता के पति अशोक साह दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। फिलहाल वे दिल्ली में ही हैं। घटना की सूचना उनको दे दी गई।
घटना सोमवार शाम की है। खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फटने से यह हादसा हो हुआ। इसके बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने सभी जख्मी को मीनापुर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। एसकेएमसीएच पहुंचने की राह में ही एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य बच्चे का इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में मौत हो गई और देर रात को मां की मौत से सभी स्तब्ध है। थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
पलभर में ही उजड़ गया परिवार
नंदना के अशोक साह का हंसता खेलता पूरा परिवार पल भर में उजड़ गया। गांव के लोग स्तब्ध है और अशोक की बूढ़ी मां अबाक है। एसकेएमसीएच में एक पोती, दो पोता और पतोहू का शव पड़ा है। गांव में दबी जुवान से लोग इस घटना को लेकर कई तरह की बात कहने लगे है। नाम नहीं छापने की शर्त पर कई लोगो ने बताया कि जले हुए घर से मिट्टी तेल की महक आ रही है।
पड़ोस में रहने वाली कृष्णा देवी कहती है कि घटना के वक्त पीड़िता शोभा देवी की सास सुमरिया देवी 50 वर्ष घर पर नहीं थीं। जबकि, शोभा खाना बना रही थीं। बताया जा रहा है कि उसके तीनो बच्चे मां से खाना मांग रहे थे और इसको लेकर महिला को परेसान भी कर रहे थे। तभी अचानक सिलेंडर का पाइप फटने से यह हादसा हो गया। स्थानीय मुखिया कृष्ण कुमार मुन्ना ने बताया हैं कि पीड़िता का घर एसवेस्टस का है और आग लगने से उसके घर को बहुत नुकसान हो गया है।
परिवार के मुखिया अशोक साह अपने बड़े भाई नरेश साह के साथ दिल्ली में रह कर मजदूरी करते है। दोनो भाई इस वक्त भी दिल्ली में ही है। हालांकि, घटना की सूचना दे दी गई है। अशोक साह दिल्ली से दूरभाष पर बताया कि उन्हें नहीं पता है कि इतनी बड़ी घटना कैसे हो गयी? फिलहाल सूचना मिलते ही वे दिल्ली से घर के लिए चल पड़े है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तीस मिनट में 9 मीटर पानी! क्या हिमालय बदल रहा है?

26 अगस्त 2026 को नेपाल-चीन सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमालय की...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

More like this

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

वह सुबह, जब पहाड़ नदी बन गया

26 अगस्त की सुबह 8:37 बजे हिमालय में कुछ ऐसा टूटा, जिसकी गूंज सैकड़ों...

नेपाल की बाढ़ में चीन की चाल? ग्लेशियर टूटने का सच, हिमालय का बढ़ता खतरा और भारत के लिए आने वाली बड़ी आफत

नेपाल-तिब्बत सीमा पर 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने सैकड़ों जिंदगियां निगल लीं।...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

माघी पूर्णिमा पर बिहार में सड़क दुर्घटनाओं और गंगा में डूबने से 9 लोगों की मौत

बिहार में माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रहे...

अररिया में पुलिस जीप से टकराई बुलेट बाइक, एसएसबी जवान समेत दो की मौत

 बिहार के अररिया जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।...