मंगलवार, अप्रैल 7, 2026 5:00 पूर्वाह्न IST
होमAccidentमीनापुर में रफ्तार का शिकार बना युवक

मीनापुर में रफ्तार का शिकार बना युवक

Published on

गुस्साए लोगो ने पुलिस जीप पर किया पथराव

मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना क्षेत्र के ननकार गांव में बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने मुजफ्फरपुर-शिवहर एसएच को जाम कर करीब चार घंटे तक बवाल किया। यही नहीं, इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया। इससे पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई। मृत युवक की पहचान पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना अन्तर्गत बखरी गांव निवासी 25 वर्षीय सुनील पासवान के रूप में हुई है। वह अपने ससुराल मदारीपुर कर्ण जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर को ननकार गांव में ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार युवक बस की चपेट आ गया। बुरी तरीके से कुचल जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे विधायक मुन्ना यादव ने लोगों को समझा कर शांत करवा दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये व कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिलावने का आश्वासन दिया है। इसके बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया। इस दौरान करीब चार घंटे तक एसएच पर यातायात प्रभावित रहा। वहीं, जाम हटने के बाद पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

उधर, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बस चालक गायघाट थाना के हसना गांव निवासी रामश्रेष्ठ राम को गिरफ्तार कर बस को अपने कब्जे में ले लिया है। बस शिवहर से मुजफ्फरपुर आ रही थी। समझौता वार्ता में विधायक के अलावा बीडीओ संजय कुमार सिन्हा व थाना अध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह शामिल थे।

पथराव करने वाले तीन गिरफ्तार, 25 अन्य पर केस दर्ज

थाना अध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस जीप पर पथराव करने के आरोप में दारोगा रमाकांत सिंह के बयान पर तीन नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस वाहन पर पथराव के आरोप में नामजद हुए तीनों आरोपितों को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने वालों में राजेपुर थाना के बखरी निवासी अशोक कुमार, राजू कुमार व गौतम सिंह शामिल हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या ईरान सिर्फ एक देश है या एक ऐसी रणनीति, जिसे हराना नामुमकिन है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है… कि दशकों से प्रतिबंध झेल रहा एक...

क्या सच में चाणक्य ने बच्चे को जहर देकर बनाया सम्राट?

क्या यह सच है… कि एक अपमान ने इतिहास की दिशा बदल दी? क्या...

क्या भविष्य में आपका अस्तित्व सिस्टम के कंट्रोल में होगा?

क्या आपने कभी सोचा है… कि अगर एक दिन आपकी पहचान… आपका पैसा… और...

क्या आपकी सोच कंट्रोल हो रही है? जानिए डिजिटल वॉरफेयर का असली सच

क्या आपने कभी सोचा है… कि अचानक एक ही खबर हर प्लेटफॉर्म पर क्यों...

More like this

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...

माघी पूर्णिमा पर बिहार में सड़क दुर्घटनाओं और गंगा में डूबने से 9 लोगों की मौत

बिहार में माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रहे...

अररिया में पुलिस जीप से टकराई बुलेट बाइक, एसएसबी जवान समेत दो की मौत

 बिहार के अररिया जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।...

बिहार सड़क हादसा : मुजफ्फरपुर में नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मियों की मौत

 जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। देवरिया थाना...

बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में शोक की लहर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया।...

अजीत पवार विमान दुर्घटना : बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, हालात की जांच जारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar को ले जा रहा विमान बुधवार को बारामती में...

बिहार सड़क हादसा : बक्सर में आमने-सामने बाइक टक्कर, चार युवकों की मौत

बिहार के बक्सर जिले में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों...

प्रयागराज में वायुसेना का विमान तालाब में गिरा, उड़ान के दौरान संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारतीय...

पटना के Atal Path पर सड़क हादसा, कार पलटी, दो लोग घायल

पटना में मंगलवार को एक बड़ा road accident सामने आया। Atal Path पर कार...

Samastipur Road Accident : घने कोहरे में बाइक हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Samastipur जिले में देर रात हुए एक दर्दनाक Road Accident में दो युवकों की...

पटना के गोला रोड पर तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, कई लोग घायल

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला रोड पर बुधवार देर रात एक भीषण...

झज्जर में रील बनाते समय दर्दनाक हादसा, बिहार के दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत

हरियाणा के झज्जर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सोशल...

हिरियूर तालुक में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, बस में लगी आग

कर्नाटक के चित्तदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा...

यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण हुआ दर्दनाक हादसा : 4 की मौत, 50 से अधिक घायल

मंगलवार तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यह हादसा...

बक्सर में खराब दृश्यता के कारण कार-ट्रक की टक्कर

15 दिसम्बर, 2025 को बिहार में सर्दी की स्थिति और भी खराब हो गई,...