Home Accident ट्रक की चपेट में आकर पिता और दो बेटियों की मौत

ट्रक की चपेट में आकर पिता और दो बेटियों की मौत

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत अहियापुर थाने की झपहां के समीप एनएच-77 पर सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उनके दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। पिता मुरारी प्रसाद और छोटी बेटी नैंसी ने तो घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकी गंभीर रूप से जख्मी हुई बड़ी बेटी मानसी की इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में मौत हो गई।
मुरारी प्रसाद दोनों बेटियों को बाइक से स्कूल पहुंचाने जा रहे थे। स्कूल के पास ही पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मारा। बाइक ट्रक में फंस गई और ट्रक काफी दूरी तक बाइक को घसीटता रहा। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
दुर्घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने एनएच 77 जाम कर सड़क पर ही टायर जला कर प्रदर्शन करने लगे। गुस्साए लोग मृतक के परिजन को मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे थे। घटना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने मुवावजा देने का आश्वासन देकर लोगो को शांत कराया और आवागमन दूबारा बहाल हो सका।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version