होमBiharपत्रकारो की सुरक्षा का हो पुख्ता इंतजाम: विधायक

पत्रकारो की सुरक्षा का हो पुख्ता इंतजाम: विधायक

Published on

अंतरराष्ट्रीय मीडिया संवाद में जुटे भारत व नेपाल के पत्रकार

मुजफ्फरपुर। मड़वन प्रखंड के स्थित गांधी जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटौना में रविवार को मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी के तत्वधान में अंतरराष्ट्रीय मीडिया संवाद का आयोजन किया गया। इससे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में नेपाल समेत छपरा, मकेर मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, हाजीपुर, वैशाली, पूर्णिया, समस्तीपुर समेत कई जिलों से आये पत्रकारों का जमावड़ा हुआ।
पत्र, पत्रकार व सरकार पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए कांटी के विधायक अशोक चौधरी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच अटूट संबंध है। यह संबंध पुरखो से चला आ रहा है। पत्रकारों की विभिन्न समस्यायो से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। वही इस तरह के आयोजन की सराहना की। कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा व पत्रकार आयोग बने इसके लिए सदन में आवाज उठाने की बात कही।
नेपाल से आए पत्रकार किशोरी यादव ने कहा कि आज नेपाल में जो लोकतंत्र की स्थापना हुई है उसमें मीडिया फॉर बॉडर हारमोनी कि अहम भूमिका है और मीडिया फोर बॉडर हारमोनी उस संस्कृति और सभ्यता तथा बेटी-रोटी के संबंध को बरकरार रखने के लिए एवं बॉर्डर पर शांति और शौहर्द के लिए भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। वरीय पत्रकार कौशलेंद्र झा ने पत्रकारों की आवाज को सरकार तक पहुचाने का आग्रह मौजूद प्रतिनिधियों व प्रशाशनिक अधिकारियों से किया।
अतिथियों का स्वागत वरीय पत्रकार राजेश रंजन ने की। मड़वन बीडीओ अमरेन्द्र पंडित ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर डीएम को मांग पत्र भेजने का आस्वाशन दिया। वरीय पत्रकार अमरेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार रंजन कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर जिला पार्षद मो.नौशाद, पूर्व जिला पार्षद नीरा देवी कांटी प्रमुख मुकेश पांडेय ने अपने विचार रखे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकुंद कुमार, शौरभ कुमार साहेब, रामबालक यादव, बंदना शर्मा, राजीव रंजन, मो. मोहसीन, तारकेश्वर गिरी, डॉ टीएन सिंह, उदय कुमार, शितेश कुमार, पूर्वी चंपारण मीडिया फॉर बोर्डर हार्मोनी के संयोजक नवेनदू कुमार सिंह पत्रकार डॉ ललन सिंह, चंद्रिका सिंह, संजय सिंह, पश्चिम बंगाल की महिला अधिकार कार्यकर्ता सुमंती सुमी, वरुण कुमार, शशिभूषण प्रसाद, शिवेंद्र कुमार, शिवशंकर विद्यार्थी, रोहित रंजन, राजीव रंजन, नेपाल से किशोरी यादव, प्रेमचन्द्र झा, रामपुकार राउत, विश्वनाथ चौधरी,विनोद कुमार, पंकज राकेश छात्र नेता संकेत कुमार मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता सुमित कुमार सहित विभिन्न जिलों एवं प्रखंडों से सैकड़ो पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

क्या दुनिया बायोलॉजिकल वेपन के मुहाने पर खड़ी है?

सुपर पावरों की गुप्त प्रयोगशालाएं, अमेरिकी फंडिंग और मानव अस्तित्व पर मंडराता नया खतरा KKN...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

ईरान के सामने अमेरिका कितना सफल रहा?

क्या दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति सीमित हो चुकी है? KKN ब्यूरो। जब भारत...

More like this

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

बिहार पर कितना कर्ज? विकास की रफ्तार के पीछे छिपा आर्थिक दबाव

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में विकास और विशेष राज्य के दर्जे की बहस...

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...

बिहार में ‘सम्राट कैबिनेट’ का बड़ा दांव, निशांत को स्वास्थ्य तो बीजेपी के पास गई शिक्षा की कमान

KKN ब्यूरो। बिहार की नई सत्ता व्यवस्था अब पूरी तरह आकार ले चुकी है।...

क्या बिहार में बदलेगी सत्ता की स्क्रिप्ट या दोहराएगा इतिहास?

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति में सचमुच एक युग का अंत और दूसरे...

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आखिरकार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर...

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: आज नहीं… तो कब?

बिहार में लाखों छात्रों के बीच शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...