शुक्रवार, मार्च 13, 2026 8:37 पूर्वाह्न IST
होमPoliticsमीनापुर की राजनीति में फर्जी शिक्षक का भूचाल

मीनापुर की राजनीति में फर्जी शिक्षक का भूचाल

Published on

विधायक के नेतृत्व में तीन दर्जन सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ खोला मोर्चा, मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी, सीएम को भेजी पत्र की प्रति, प्रमुख ने विधायक पर लगाया दबाव डालकर प्रस्ताव पारित कराने का आरोप

मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड में फर्जी नियोजित शिक्षकों की बर्खास्तगी को लेकर 69 सदस्यीय पंचायत समिति में दो फाड़ हो गया है। विधायक मुन्ना यादव व पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी के संयुक्त नेतृत्व में 36 सदस्यों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंप प्रमुख राधिका देवी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन सदस्यों ने बीते 11 नवम्बर को पंचायत समिति की बैठक में लिए गए निर्णय को लागू करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी भी दी है। पत्र की प्रति मुख्यमंत्री सहित सभी उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
बतातें चलें कि 11 नवम्बर की बैठक में फर्जी 98 प्रखंड शिक्षकों को बर्खास्त करने का निर्णय लिया दिया गया था। हालांकि बाद में प्रमुख ने विधायक सहित अन्य सदस्यों पर दबाव डालकर प्रस्ताव पारित कराने का आरोप लगा कर राजनीति को हवा दे दी है। बैठक से निकलते ही प्रमुख ने बैठक के निर्णय को निरस्त कर 25 नवम्बर को नए सिरे से बैठक कराने के लिए बीडीओ को पत्र लिख प्रखंड में राजनीतिक भूचाल ला दिया।

विधायक और प्रमुख खेमा आमने- सामने

इस बीच प्रमुख द्वारा लगाए आरोपों से बिफरे विधायक मुन्ना यादव ने प्रमुख के आरोपो को निराधार बतातें हुए कहा कि पंचायत समिति में पारित प्रस्ताव को लागू नहीं किया तो वह इस मुद्दे को विधानसभा ले जाएंगे। वहीं प्रमुख राधिका देवी ने विधायक खेमा पर सदस्यों को डरा-धमकाकर हस्ताक्षर कराने और कुछ सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर बनाने का आरोप लगाते हुए डीएम के समक्ष सदस्यों की परेड कराने की बात कही है। इस बीच बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों पक्ष का आवेदन मिला है। शीघ्र ही न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।

पिछले वर्ष 145 फर्जी शिक्षकों पर हुआ था केस

मीनापुर थाना में 145 फर्जी नियोजित शिक्षकों पर पिछले वर्ष एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। पंचायत समिति की बैठक के दौरान इनमें से 98 प्रखंड शिक्षकों को बर्खास्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस बीच बीडीओ ने बर्खास्तगी के लिए नियोजन समिति की बैठक बुलाने के लिए तीन बार प्रमुख को पत्र लिख चुके हैं। बावजूद इसके आजतक नियोजन समिति की बैठक नहीं होने से प्रमुख व विधायक का खेमा आमने- सामने आ गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या दुश्मन भारत का सैटेलाइट गिरा सकता है? क्या है स्पेस वॉर का खतरनाक सच

कल्पना कीजिए—अगर अचानक भारत का कोई सैटेलाइट अंतरिक्ष में काम करना बंद कर दे...

क्या तेहरान से शुरू होगी नई विश्व व्यवस्था? जानिए मिडिल ईस्ट की जंग का असली खेल

मिडिल ईस्ट में उठती युद्ध की लपटें क्या सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई हैं… या...

क्या अंग्रेजों की ‘सबसे खतरनाक दुश्मन’ थीं रानी लक्ष्मीबाई?

क्या सचमुच रानी लक्ष्मीबाई ने महिलाओं की अलग सैन्य टुकड़ी बनाई थी? क्यों अंग्रेजी...

क्या मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई अमेरिका की दादागिरी?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया एक बार फिर उसी खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, जहां...

More like this

क्या मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई अमेरिका की दादागिरी?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया एक बार फिर उसी खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, जहां...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे

बिहार की राजनीति में नई सरकार के गठन के बाद एक महत्वपूर्ण हलचल देखने...

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 91 वर्ष की आयु में निधन

केंद्रीय गृह मंत्री रहे शिवराज पाटिल का 91 वर्ष की आयु में निधन हो...

बिहार पंचायत चुनाव 2026: ईवीएम से मतदान और आरक्षण में बदलाव की तैयारी

बिहार में 2026 में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई...

बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र : चौथे दिन की कार्यवाही और महत्वपूर्ण घटनाएँ

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज अपने चौथे दिन में प्रवेश कर चुका है।...

बिहार विधानसभा ‘मिथिलामय’ हो गई, 14 विधायकों ने मैथिली में शपथ ली

18वीं बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का उद्घाटन सोमवार को बिहार की सांस्कृतिक विविधता...

कांग्रेस की हार पर मंथन के बीच दिल्ली रवाना हुए तेजस्वी यादव

बिहार के महागठबंधन (ग्रैंड अलायंस) को हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में करारी...

कंगना रनौत का बयान : पीएम मोदी के नेतृत्व में सनातन धर्म और राष्ट्र की गरिमा का उभार

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने...

प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी की हार पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘लालू के जंगलराज का डर’

बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी नवगठित पार्टी जन सुराज की करारी हार के बाद,...

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान : जन सुराज के लिए अपनी सारी संपत्ति दान की

जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के नेता प्रशांत किशोर ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।...