होमHealthकैंसर का कहर झेल रहे गोरीगामा के लोगो को मिली राहत

कैंसर का कहर झेल रहे गोरीगामा के लोगो को मिली राहत

Published on

पानी में आर्सेनिक की मात्रा सामान्य पाया गया

मुजफ्फरपुर। कैंसर का कहर झेल रहे मीनापुर के गोरीगामा व टेंगराहां के पानी में आर्सेनिक जांच की रिपोर्ट आने से लोगों को कुछ राहत मिली है। पीएचईडी की केमिस्ट विभाग ने अपने जांच रिपोर्ट में पानी में आर्सेनिक की मात्रा को सामान्य बताया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के चलंत दस्ता के द्वारा ली गई सैंपल का रिपोर्ट आना अभी बाकी है। पीएचईडी के केमिस्ट सुनील कुमार ने बताया कि पानी के सैंपल में आर्सेनिक की मात्रा ठीक है। इससे कोई खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रभावित गांव में कई जगहों से जांच के लिए सैंपल लिया गया था। सैंपलों की जांच में आर्सेनिक की मात्र 0.05 माइक्रोग्राम प्रति लिटर या उससे से कम पाया गया है। सुनील कुमार ने बताया कि 0.1 माइक्रोग्राम प्रति लिटर तक आर्सेनिक की मात्रा को खतरनाक नहीं माना जाता है। पीएचईडी ने जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन को भेज दिया है। विदित हो कि पीएचईडी की जांच टीम ने गांव के 34 पेयजल स्त्रोत से पानी का नमूना संग्रह कर लैब में जांच के लिए भेजी थी। पानी के सभी नमूने की जांच की गई है। इसमें खतरे की बात नहीं बतायी गई है। अब सभी की नजर चलंत दस्ता के जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है। पीएचईडी के अलावा स्वाथ्य विभाग के चलंत दस्ता ने आयरन, फ्लोराइट, पीएच व टीडीएस आदि की जांच के लिए पानी का नमूना लिया है। इसकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आयी है।
कैंसर फैलने के कारणों में आर्सेनिक की मात्रा सबसे अधिक मानी जा रही थी। रिपोर्ट के बाद अब गोरीगामा व टेंगराहां में कैंसर के फैलने के कारणों का नए सिरे से स्वास्थ्य विभाग को जांच करना होगा। चिकित्सकों का कहना है कि विशेषज्ञों की टीम को गांव पहुंच कर लोगों के खून की जांच करनी चाहिए। इससे कैंसर के कारणों का पता चल सकता है। जानकारी हो कि दोनों गांव में एक दशक के अंदर 31 लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है। अभी गांव में पांच लोग कैंसर से पीड़ित हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

विश्वकर्मा पूजा: मशीन पर फूल चढ़ाने की परंपरा या इंसान के हुनर को सलाम?

ऋग्वेद के ‘विश्वकर्मन्’ से आधुनिक कारखाने तक पहुंची परंपरा में आखिर छिपा संदेश क्या...

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

तीस मिनट में 9 मीटर पानी! क्या हिमालय बदल रहा है?

26 अगस्त 2026 को नेपाल-चीन सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमालय की...

More like this

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

एनर्जी ड्रिंक से पैकेटबंद खाने तक: सुविधा के नाम पर शरीर के साथ कितना बड़ा सौदा?

बाजार की चमकदार पैकेजिंग के भीतर छिपी चीनी, नमक, वसा और कैफीन शरीर को...

डायबिटीज लाइलाज है या इलाज का तरीका पुराना पड़ चुका है?

भारत में 101 मिलियन लोगों को डायबिटीज, 136 मिलियन प्री-डायबिटीज की जद में; दुनिया...

खराब lifestyle बना फैटी लिवर की बड़ी वजह, जानिए क्या न खाएं

आज के समय में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले...

8 घंटे की नींद के बाद भी थकान क्यों रहती है

कई लोग मानते हैं कि आठ घंटे की नींद पर्याप्त होती है। इसके बावजूद...

हार्ट अटैक के दौरान घर में अकेले हों तो क्या करें, जानिए विशेषज्ञ की सलाह

भारत में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉक्टरों...

प्रोटीन की कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं

आजकल वजन घटाने, फिटनेस और हार्मोन बैलेंस को लेकर लोग अपनी डाइट में कई...

सेब के छिलके से मिलेगा नेचुरल ग्लो, महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं

खूबसूरत और हेल्दी त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का...

बाजार में बिक रहे नकली चावल से रहें सावधान, बढ़ती मिलावट से लोगों की सेहत पर बढ़ रहा खतरा

आज के समय में food adulteration एक गंभीर समस्या बन चुकी है। लगभग हर...

सर्दियों में पानी कम पीना बन सकता है बड़ा health risk, किडनी से लेकर दिमाग तक पड़ता है असर

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में पानी की कमी से जुड़े स्वास्थ्य...

प्रेमानंद महाराज : आखिर हमारे मन को कौन करता है कंट्रोल

दैनिक जीवन में अक्सर लोगों को यह महसूस होता है कि उनका मन उनके...

रोज का पानी बनाइए सेहत का पावरहाउस, न्यूट्रिशनिस्ट की आसान सलाह

आजकल लोग हेल्दी रहने के लिए महंगे detox drinks, supplements और superfoods की तलाश...

सर्दियों में गुड़ का काढ़ा : इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने का घरेलू तरीका

सर्दियों के मौसम में शरीर को अतिरिक्त गर्माहट, मजबूत इम्युनिटी और बेहतर पाचन की...

जानिए सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे

सर्दियों के मौसम में मूंगफली सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्नैक्स में शामिल...

सर्दियों में हाथों की देखभाल : रूखे और फटे हाथों से बचने के आसान उपाय

सर्दियों का मौसम भले ही लोगों को पसंद आता हो, लेकिन यह स्किन के...