बुधवार, मार्च 18, 2026 8:59 अपराह्न IST
होमHealthमीनापुर के कैंसर पीड़ितों से मिले विधायक, मदद का दिया भरोसा

मीनापुर के कैंसर पीड़ितों से मिले विधायक, मदद का दिया भरोसा

Published on

ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की करेंगे अनुशंसा

कौशलेन्द्र झा
मुजफ्फरपुर। कैंसर का कहर झेल रहे मीनापुर के गोरीगामा व टेंगराहां गांव के लोगों से शनिवार को विधायक मुन्ना यादव ने मुलाकात की। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिया। विधायक ने बताया कि वे शीघ्र ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर उन्हें स्थिति से अवगत कराएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को विधानसभा के अगले सत्र में उठाएंगे। इस दौरान उन्होंने फोन से सिविल सर्जन से बातकर विशेषज्ञों की टीम को गांव भेजकर जांच कराने की मांग की।
इससे पहले विधायक ने गांव के सभी कैंसर पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। बताया कि जांच के दौरान यदि पानी में गड़बड़ी पाई गई तो वह मुख्यमंत्री विकास कोष की राशि से गांव वालों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की अनुशंसा करेंगे। बताते चलें कि पिछले दिनों पीएचईडी ने गांव के 31 जलस्रोत से जल का नमूना संग्रह कर उसे जांच के लिए लैब भेजा है। अभी रिपोर्ट का आना बाकी है। इसके अतरिक्त विधायक ने गांववालों की मांग पर मध्य विद्यालय गोरीगामा में चहारदीवारी निर्माण का आश्वासन दिया।
मौके पर राजद नेता उमाशंकर सहनी, पूर्व प्रमुख राजगीर राम, किसान नेता सच्चिदानंद कुशवाहा, श्याम कुमार, शिक्षक विवेक कुमार, अंशुमान, धीरज कुमार, कंचन कुमार, पप्पू कुमार, संजीव कुमार, नीरज कुमार आदि थे।
एक दशक में 31 लोगों की हुई है मौत, पांच पीड़ित
बताते चलें कि पिछले एक दशक में गोरीगामा व टेंगराहां गांव के 31 लोगों की मौत कैंसर के कारण हुई है, जबकि पांच ग्रामीण अब भी इस बीमारी से पीड़ित हैं। ‘हिन्दुस्तान’ ने इसको प्रमुखता से उठाया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। वहीं, पीएचईडी की टीम भी गांव पहुंच जल का नमूना संग्रह किया। अब स्थानीय विधायक के गांव पहुंचने से लोगो में समस्या के समाधान होने की उम्मीद जगी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

कर्ज में डूबे राज्य, फिर भी मुफ्त योजनाएं क्यों?

क्या आपने कभी सोचा है कि चुनाव आते ही अचानक मुफ्त योजनाओं की बाढ़...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

क्या दुनिया एक और हिरोशिमा मोमेंट की ओर बढ़ रही है?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया को पता भी है कि मिडिल ईस्ट में चल रही...

प्लासी का युद्ध या साजिश? जानिए तीन गुप्त समझौता जिसने भारत को गुलाम बना दिया

क्या सचमुच मीर जाफर भारत का सबसे बड़ा गद्दार था… या वह भी अंग्रेजों...

More like this

खराब lifestyle बना फैटी लिवर की बड़ी वजह, जानिए क्या न खाएं

आज के समय में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले...

8 घंटे की नींद के बाद भी थकान क्यों रहती है

कई लोग मानते हैं कि आठ घंटे की नींद पर्याप्त होती है। इसके बावजूद...

हार्ट अटैक के दौरान घर में अकेले हों तो क्या करें, जानिए विशेषज्ञ की सलाह

भारत में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉक्टरों...

प्रोटीन की कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं

आजकल वजन घटाने, फिटनेस और हार्मोन बैलेंस को लेकर लोग अपनी डाइट में कई...

सेब के छिलके से मिलेगा नेचुरल ग्लो, महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं

खूबसूरत और हेल्दी त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का...

बाजार में बिक रहे नकली चावल से रहें सावधान, बढ़ती मिलावट से लोगों की सेहत पर बढ़ रहा खतरा

आज के समय में food adulteration एक गंभीर समस्या बन चुकी है। लगभग हर...

सर्दियों में पानी कम पीना बन सकता है बड़ा health risk, किडनी से लेकर दिमाग तक पड़ता है असर

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में पानी की कमी से जुड़े स्वास्थ्य...

प्रेमानंद महाराज : आखिर हमारे मन को कौन करता है कंट्रोल

दैनिक जीवन में अक्सर लोगों को यह महसूस होता है कि उनका मन उनके...

रोज का पानी बनाइए सेहत का पावरहाउस, न्यूट्रिशनिस्ट की आसान सलाह

आजकल लोग हेल्दी रहने के लिए महंगे detox drinks, supplements और superfoods की तलाश...

सर्दियों में गुड़ का काढ़ा : इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने का घरेलू तरीका

सर्दियों के मौसम में शरीर को अतिरिक्त गर्माहट, मजबूत इम्युनिटी और बेहतर पाचन की...

जानिए सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे

सर्दियों के मौसम में मूंगफली सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्नैक्स में शामिल...

सर्दियों में हाथों की देखभाल : रूखे और फटे हाथों से बचने के आसान उपाय

सर्दियों का मौसम भले ही लोगों को पसंद आता हो, लेकिन यह स्किन के...

सरकारी अस्पतालों को बड़ी राहत, 5006 एएनएम की तैनाती की तैयारी पूरी

बिहार के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है।...

सर्दियों में फटे होंठ सेहत का संकेत भी हो सकते हैं

सर्दियों में फटे होंठ एक आम समस्या मानी जाती है। अधिकतर लोग इसे ठंडी...

डैंड्रफ से राहत पाने का आसान घरेलू उपाय, नारियल तेल और नींबू का कमाल

डैंड्रफ यानी रूसी एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। यह समस्या उम्र...