रविवार, मई 31, 2026 3:34 अपराह्न IST
होमSocietyब्रम्हा विष्णु लगायेंगे गुहार, माता करेगी वध

ब्रम्हा विष्णु लगायेंगे गुहार, माता करेगी वध

Published on

​मुस्तफागंज मे दिखेगा नां दुर्गा का बंगाल मॉडल

 

मीनापुर के मुस्तफागंज बाजार पर भव्य दुर्गा पूजा की तैयारी, कोलकत्ता के कारीगर प्रतिमा तैयारी करने मे दिन रात जुटे, साठ वर्षो से होती है पूजा, हैजा फैलने के बाद मीनापुर मे यहीं से हुआ था पूजा का आगाज

 

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। मीनापुर प्रखण्ड के मुस्तफागंज बाजार का दुर्गा पूजा इस बार खास होगा। दुर्गा पूजा को ऐतिहासिक बनाने के लिए यहां पर कोलकत्ता के कारीगरो को उतारा गया है। पश्चिम बंगाल आसनसोल के मूर्तिकार राखोहरी सुत्रधर के नेतृत्व मे पुरी टीम दिन रात एक कर प्रतिमा को नया रूप देने मे लगे है। उनका कहना है कि लोग यहां से कोलकत्ता का दुर्गा पूजा देखने जाते थे। किंतु इस बार मुस्तफागंज बाजार पर ही कोलकत्ता का माता दुर्गा दिख जायेगा। इसके लिए मिट्टी के मूर्ति के अलावा प्लाइवुड पर पेंटिग से कहानियो को नया रूप दिया जा रहा है। मूर्तिकार राखोहरी सुत्रधर ने बताया कि इस बार यहां नये अंदाज मे दुर्गा पूजा होगी.प्रतिमा मे पुरा एक्शन होगा। ब्रम्हा,विष्णु व अन्य देवता त्राही त्राही करते हुए भगवान भोले शंकर के पास पहुंचेंगे। वहां पर महिषासुर के आतंक से मुक्ति की गुहार लगायेंगे। कैलाश पर्वत का मनोहारी दृश्य बनाया गया है। इसके बाद मां दुर्गा महिषासुर का संहार करेगी। जमीन से बीस फुट उपर मे मां की प्रतिमा महिषासुर के साथ लड़ाई की मुद्रा मे दिखेगी। इसके बाद लक्ष्मी,गणेश,सरस्वती व कार्तिक की प्रतिमा भी भव्यता बिखरेगी। पंडाल और रोशनी की व्यवस्था भी अत्याधुनिक तरीके से होगी। मुस्तफागंज बाजार पर साठ वर्ष से अधिक समय पहले से यहां दुर्गा पूजा होती है। उस वक्त मीनापुर का एकलौता पूजा हुआ करता था। पुजारी नारायण प्रसाद बताते है कि उस वक्त जंगबहादुर सिंह,कासिम मिया,महेंद्र प्रसाद सिंहा सहित कई पुराने लोगो ने यहां पूजा की शुरुआत करवायी थी। ग्रामीण सीताराम साह बताते है कि उस वक्त इलाके मे हैजा का प्रकोप था। लाख कोशिश करने के बाद भी नही थम रहा था। छोटा सा मंडप बनाकर माता की पूजा अर्चना करने के बाद नियंत्रण पाया गया। वर्ष 1960 मे दुर्गा मंदिर दुसरी और 2007 मे तीसरी बार बनाया गया। 11 वर्षो से दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ललन कुशवाहा कहते है कि उत्तर बिहार मे ग्रामीण इलाको का ऐतिहासिक पूजा होगा। यहां श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ेगी। समिति के विजय प्रसाद व रजनिशकांत प्रियदर्शी बताते है कि पहले ही दिन से यहां भजन कीर्तन व दुर्गा सप्तशती गूंजने लगेगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

भारत–बांग्लादेश सीमा पर तेज हुई फेंसिंग, लेकिन क्यों बढ़ रहा है तनाव?

KKN ब्यूरो। भारत ने बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की दिशा में...

झारखंड के तीन अद्भुत पार्क Rock Garden, Jubilee Park & Zoological Park की रहस्यमयी कहानी

क्या पत्थर बोल सकते हैं? क्या एक पार्क इतिहास की खामोश कहानी सुना सकता...

भारत के खिलाफ डीप स्टेट की साजिश और Narrative Warfare का बड़ा खुलासा

क्या भारत सिर्फ सीमा पर लड़ाई लड़ रहा है… या फिर देश के खिलाफ...

More like this

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

आज का राशिफल, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Horoscope 10 February 2026 Aaj Ka Rashifal ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार...

Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...