सोमवार, फ़रवरी 23, 2026 7:31 पूर्वाह्न IST
होमSocietyलोगो के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही पुल निर्माण कम्पनी

लोगो के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही पुल निर्माण कम्पनी

डायवर्सन से उड़ रहे धूल बना परेशानी का सबब

धूल के कारण छा जाता है अंधेरा, कुछ भी दिखायी नही देता, स्वास्थ्य पर पड़ा प्रतिकूल प्रभाव, डायवर्सन के मिट्टी पर नही डाला जाता पानी

संतोष कुमार गुप्ता

​मीनापुर। मुजफ्फरपुर-शिवहर मुख्य मार्ग आमलोगो के लिए परेशानी का सबब बन गया है। परेशानी का कारण नेउरा का डायवर्सन है। नेउरा चौक से कुछ ही दूरी पर स्क्रू पूल को तोड़कर नया पुल बनाया गया है। यह पुल बनकर तैयार है। कुछ दिन पूर्व बिना उद्घाटन के ही यह चालू हो गया था। लेकिन एप्रोच पथ का काम शुरू होने के कारण पुल पर अवागमन फिर से ठप हो गया है। लोगो को डायवर्सन से होकर गुजरना पड़ता है। किंतु यह डायवर्सन राहगीरो के लिए परेशानी का सबब बन गया है। चिल्लचिलाती गरमी मे डायवर्सन पर भारी मात्रा मे धूलकण उड़ रहा है। सुबह से लेकर शाम तक डायवर्सन पर धूल से अंधेरा पसरा रहता है। कभी कभी रास्ते से गुजरने वाले वाहनो को कुछ दिखायी भी नही देता। नतिजतन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दो पहिया व आटो पर बैठे सवार को धूल इस कदर लपेट लेता है कि उन्हे घर पहुंच कर स्नान करना पड़ता है। पूर्व मुखिया सदरूल खान ने डीएम व बीडीओ को स्थिति से अवगत करा दिया है। पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि धूल मे आने जाने के कारण कई लोगो को स्वास्थ्य सम्बधि समस्या आने लगी है। जबकि पुल निर्माण कराने वाले ठेकेदार पुरी तरह संवेदनहिन बने हुए है। अमन पटेल कहते है कि ठेकेदार ने  सही से डायवर्सन का निर्माण नही कराया। नतिजतन हमेशा दुर्घटना होती रहती है। डायवर्सन मे वाहन फंसाता रहता है। धूल के कारण लोग तो इतना परेशान हो जाते है कि लोग रास्ता बदल कर दूर रस्ते होकर जाते है। बगहा के मनोज कंस्ट्रक्शन से यह पुल बनबायी जा रही है। चार फरवरी को इसी पुल के डायवर्सन पर बालू लदा ट्रक पलट गया था। 28 अक्तूबर को पुल निर्माण के ठेकेदार से सशस्त्र नक्सलियो ने लेवी की मांग की थी। नतिजतन लम्बे समय तक काम बंद रहा था। हालांकि बारिश होने पर भी डायवर्सन पर परेशानी बढ जाती है। लोगो का कहना है कि धूल मिट्टी का परत फसल पर जम जाने से भी इसका कुप्रभाव पड़ता है। सीएचसी प्रभारी डॉ चंद्रमोहन मिश्रा बताते है कि धूल से बचना आवश्यक है। अगर धूल नाक के रास्ते भीतर जाती है तो फेफड़े का संक्रमण हो सकता है। श्वांस से सम्बधित बीमारी का भी डर है। सीओ राजीव कुमार वर्मा बताते है कि यह उनके स्तर का मामला नही है। वहां पर विभाग ही कुछ कर सकता है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

आज का राशिफल, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Horoscope 10 February 2026 Aaj Ka Rashifal ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार...

Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...

परीक्षा पे चर्चा 2026 परीक्षा के तनाव पर पीएम मोदी करेंगे छात्रों से संवाद

Pariksha Pe Charcha 2026 एक बार फिर देशभर के छात्रों से जुड़ने जा रहा...

पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य...

खराब lifestyle बना फैटी लिवर की बड़ी वजह, जानिए क्या न खाएं

आज के समय में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले...

जानिए महाशिवरात्रि 2026 की सही तिथि, पूजा का समय और धार्मिक महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को...