बुधवार, फ़रवरी 18, 2026 9:53 पूर्वाह्न IST
होमWorldअगर सद्दाम व जिहाद नाम रखा तो सरकारी सुविधाओ से होंगे वंचित

अगर सद्दाम व जिहाद नाम रखा तो सरकारी सुविधाओ से होंगे वंचित

Published on

​चीन मे इन नामो पर प्रतिबंध का हुआ बड़ा फैसला

संतोष कुमार गुप्ता

बीजिंग। चीन मे मुस्लीम समुदाय के लोगो मे नामाकरण को लेकर बखेरा खड़ा हो गया है।वहां पर कुछ ऐसे नामो को प्रतिबंधित कर दिया गया है,जिस नाम से सौहार्द बिगड़ने का खतरा रहता है।  चीन ने अशांत मुस्लिम बहुल शिनझियांग प्रांत में बच्चों के ‘सद्दाम’ और ‘जिहाद’ जैसे दर्जनों इस्लामी नाम रखने पर पाबंदी लगा दी है।  जिसके बारे में एक प्रमुख मानवाधिकार समूह का कहना है कि इस कदम से इस समुदाय के बच्चे शिक्षा और सरकारी योजनाओं के लाभों से वंचित होंगे। मानवाधिकार संगठन ‘ह्यूमन राइट्स वाच’ (एचआरडब्ल्यू) के अनुसार शिनझियांग के अधिकारियों ने हाल ही में धार्मिक संकेत देने वाले दर्जनों नामों पर प्रतिबंध लगा दिया है जो दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय में आम हैं।

पाबंदी लगाने के पीछे कारण बताया गया है कि इन नामों से धार्मिक भावनाएं तेज हो सकती हैं। रेडियो फ्री एशिया ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि सत्तारूढ़ चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के ‘जातीय अल्पसंख्यकों के नाम रखने के नियमों’ के तहत बच्चों के इस्लाम, कुरान, मक्का, जिहाद, इमाम, सद्दाम, हज और मदीना जैसे कई नाम रखने पर रोक लगाई गई है। संगठन के अनुसार प्रतिबंधित नाम वाले बच्चे ‘हुकोऊ’ यानी घर का पंजीकरण नहीं हासिल कर सकेंगे जो सरकारी स्कूलों और अन्य सामाजिक सेवाओं का लाभ उठाने के लिए जरूरी है।

नया फैसला इस संकटग्रस्त क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ चीन की लड़ाई का हिस्सा है। इस क्षेत्र में एक करोड़ मुस्लिम उइगर जातीय अल्पसंख्यक आबादी रहती है। एचआरडब्ल्यू ने कहा कि धार्मिक कट्टरता को रोकने के नाम पर धार्मिक आजादी पर लगाम लगाने के नियमों की कड़ी में यह ताजा फैसला है। शिनझियांग में उइघर समुदाय और बहुसंख्यक हान के बीच टकराव की घटनाएं आम बात हैं। हान समुदाय का सरकार पर भी नियंत्रण है। एचआरडब्ल्यू ने कहा कि नामों की पूरी सूची अभी तक प्रकाशित नहीं की गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

More like this

00:07:40

क्या है ग्वादर का सच: अरब सागर के किनारे कैसे भूख और प्यास के बीच चीन का हो गया कब्ज़ा

ग्वादर, जिसे पाकिस्तान का भविष्य कहा गया, आज सवालों के घेरे में है। CPEC,...

जब जगमगा उठा जर्मनी का आसमान

19 जनवरी 2026 — एक रात जो खगोल विज्ञान और सोशल मीडिया दोनों पर...

77वें गणतंत्र दिवस पर देश में उत्साह और गर्व का माहौल

भारत सोमवार, 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन...

मोतिहारी में बनेगा इतिहास, विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को होगी दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना

बिहार के मोतिहारी जिले के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को...
00:13:59

क्या है ट्रंप की तानाशाही का खौफनाक सच

कहतें हैं… रात के सन्नाटे में समंदर हमेशा बेचैन नहीं होता। लेकिन उस रात…...

AyulSAT Mission : अंतरिक्ष में सैटेलाइट को ईंधन भरने की दिशा में भारत एक कदम और आगे

भारत अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के करीब पहुंच गया है।...

World Hindi Diwas 2026 : वैश्विक मंच पर हिंदी की ताकत और पहचान

आज 10 जनवरी को भारत सहित पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस मनाया जा...

फिल्म हिना की एक्ट्रेस जेबा बख्तियार : शोहरत के साथ निजी जिंदगी की अनसुनी कहानी

साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म हिना दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट साबित हुई...

चावल उत्पादन में भारत ने चीन को छोड़ा पीछे, दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बना देश

भारत ने कृषि क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय कृषि मंत्री...

गोपालगंज पहुंचा विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग, आस्था का ऐतिहासिक दृश्य

Gopalganj से इस समय आस्था और सनातन संस्कृति से जुड़ी एक ऐतिहासिक खबर सामने...

पटना जलाशय में विदेशी पक्षियों का बसेरा, सर्दियों में बढ़ी प्राकृतिक सुंदरता

सर्दियों के मौसम में पटना का प्राकृतिक नजारा और भी जीवंत हो गया है।...

थावे दुर्गा मंदिर चोरी मामले में दीपक राय का थाईलैंड से कनेक्शन

बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित थावे दुर्गा मंदिर में हुई चोरी मामले में...

बिहार के मौसम वैज्ञानिक आरती गुप्ता बनीं पहली महिला, जो पहुंचीं अंटार्कटिका

 आरती गुप्ता, बिहार के नालंदा जिले की एक मौसम वैज्ञानिक, ने इतिहास रचते हुए...

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या : परिवार के लिए वैश्विक समर्थन

बांग्लादेश के मयमनसिंह में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे गए हिंदू युवक दीपू चंद्र दास...

रक्सौल-काठमांडू लिंक रेल परियोजना : सर्वे पूरा, जनवरी में डीपीआर तैयार होगा

बिहार के रक्सौल से नेपाल की राजधानी काठमांडू तक लिंक रेल लाइन का सर्वे...