होमNationalजीत के करीब पहुंच कर हार गयी मुम्बई इंडियंस

जीत के करीब पहुंच कर हार गयी मुम्बई इंडियंस

Published on

संतोष कुमार गुप्ता

​मुंबई।  किस्मत का खेल निराला होता है।लगातार जीत के रथ पर सवार मुम्बई इंडियंस की टीम सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर जीत के करीब जाकर हार गयी।टीम को मलाल रहा की वह क्रिकेट के देवता को जन्मदिन पर जीत का तोहफा नही दे सके।  कप्तान रोहित शर्मा का अर्धशतक भी मुंबई की जीत की लय कायम रखने के लिये काम नहीं आ सका और टीम आज यहां अपने घरेलू मैदान पर पुणे से इस दसवें चरण के दूसरे मैच में तीन रन से पराजित हो गयी। मुंबई को अपने शुरूआती मुकाबले में पुणे से सात विकेट से हार मिली थी, लेकिन इसके बाद से उसने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए लगातार छह जीत दर्ज की लेकिन आज इस हार से उसकी जीत की लय टूट गयी। मुंबई आठ मैचों में छह जीत से 12 अंक लेकर अब भी तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है, वहीं पुणे सात मैचों में चार जीत से आठ अंक लेकर चौथे स्थान पर है। पुणे की टीम धीरे धीरे ही सही किंतु जीत की पटरी पर लौटने लगी है।

मुंबई ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद पुणे ने छह विकेट गंवाकर 160 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। उसके लिये राहुल त्रिपाठी ने 31 गेंद में 45, अजिंक्य रहाणे ने 38 और अंत में मनोज तिवारी ने 22 रन की उपयोगी पारी खेली। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम कप्तान रोहित शर्मा की 39 गेंद में 58 रन की पारी के बावजूद 20 आेवर में आठ विकेट पर 158 रन ही बना सकी। इस तरह मुंबई की टीम सचिन तेंदुलकर को उनके 44वें जन्मदिन पर जीत का तोहफा नहीं दे सकी।

अंतिम दो आेवर में मुंबई को 24 रन की दरकार थी, टीम ने 19वें आेवर में सात रन जुटाये। अब छह गेंद में उसे जीत के लिये 17 रन चाहिए थे। जयदेव उनादकट (40 रन देकर दो विकेट) की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या (13) आउट हुए, दूसरी गेंद पर रोहित ने गगनदायी छक्का जड़ा, तीसरी गेंद में कोई रन नहीं, चौथी गेंद पर उनादकट ने रोहित का कैच लपककर उन्हें आउट किया, पांचवीं गेंद पर मिशेल मैकलेनगन रन आउट हुए, छठी गेंद पर हरभजन सिंह ने छक्का जड़ा। मुंबई ने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (17) और अपने भरोसेमंद नीतिश राणा (03) के विकेट जल्द ही गंवा दिये।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार की सड़कें समय से पहले क्यों टूट जाती हैं?

जब सड़क टूटती है, तो केवल डगर नहीं बिखरता... KKN ब्यूरो। बारिश की पहली फुहार...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना? (भाग–2)

क्या पेपर लीक केवल आज की समस्या है? KKN ब्यूरो। यदि कोई यह मानता...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

More like this

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना? (भाग–2)

क्या पेपर लीक केवल आज की समस्या है? KKN ब्यूरो। यदि कोई यह मानता...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...
00:07:59

कर्ज में डूबे राज्य, फिर भी मुफ्त योजनाएं क्यों?

क्या आपने कभी सोचा है कि चुनाव आते ही अचानक मुफ्त योजनाओं की बाढ़...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...
00:10:10

क्या चीन-बांग्लादेश की साज़िश से घिर गया भारत? सिलिगुड़ी कॉरीडोर पर क्यों मंडराया खतरा

भारत का सबसे संवेदनशील इलाका — सिलिगुड़ी कॉरीडोर, जिसे दुनिया चिकेन नेक के नाम...

Pariksha Pe Charcha 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से की सीधी बातचीत

Pariksha Pe Charcha 2026 का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के...

Budget 2026 : महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा बजट, She Mart और लखपति दीदी को नई रफ्तार

केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने पर...

Union Budget 2026–27: बजट के बाद क्या सस्ता हुआ, क्या हुआ महंगा

देश की वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने रविवार को लोकसभा में वर्ष 2026–27 का...

Tatkal Ticket New Rules 2026 : तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव

 Indian Railways ने Tatkal Ticket Booking प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के...

अजित पवार का अंतिम संस्कार : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, शोक में डूबा महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की राजनीति ने गुरुवार को एक बड़े और अपूरणीय नेता को खो दिया।...