होमRajasthanदहेज नहीं लाने का निकाला खुन्नस

दहेज नहीं लाने का निकाला खुन्नस

Published on

 माथे पर गुदवा दिया मेरा बाप चोर

​संतोष कुमार गुप्ता

जयपुर। दहेज को लेना और देना अपराध माना गया है। बिहार मे तो नशामक्ति के बाद सरकार ने दहेज के लेनदेन पर कानूनी रोक लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। वही राजस्थान मे इसको लेकर नित्य नयी कहानिया सुनने को मिल रहा है। दहेज को लेकर बहुओं को प्रताडित करने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। लेकिन जयपुर में तो दहेज लोभियों ने हद ही कर दी। इन दहेज लोभियों की हरकत देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। घटना जयपुर के आमेर इलाके की है। यहां दहेज ना लाने पर ससुराल वालों ने बहु के हाथों पर गालियां गुदवा दी और ललाट पर लिख दिया मेरा बाप चोर है। पीडिता का कसूर सिर्फ इतना है कि उसके पिता दहेज में 51 हजार रूपए नहीं दे पाए। पीडिता की शादी पिछले वर्ष जनवरी माह में अलवर के राजगढ निवासी जग्गू से हुई थी। शादी के 6 माह बाद ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। कई महीनों तक वह चुपचाप ससुराल वालों के जुल्म सहती रही लेकिन जब उसके पिता एक दिन बेटी के ससुराल पहुंचे तो बेटी की हालत देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके माथे पर गुदा था कि मेरा बाप चोर है। साथ ही उसके हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गालियों के टैटू गुदे हुए थे। पीडिता का कहना है कि उसके पति और तीन जेठों ने उसे कुछ सुंघाया और फिर उसके हाथ पैर बांध दिए और मुंह में कपडा ठूंस दिया। इसके बाद मशीन से शरीर पर कई जगह गोद दिया। उसके शरीर पर पिता के नाम की गालियां गोद दी। इतना ही नहीं एक जेठ ने तो पीडिता के दोनों पैरों पर घुटने के ऊपर चाकू से भी गोद दिया। जब पिता ने अपनी बेटी की यह दयनीय स्थिति देखी तो वे उसे घर ले आए और चूना और तेजाब लगाकर उसके माथे पर लिखा मिटाया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

छोटी बच्चियों में देवी का दर्शन या स्त्री के सम्मान की सबसे बड़ी सामाजिक कसौटी?

नवरात्र की अष्टमी या नवमी। पूजा का मंडप सजा है। छोटी-छोटी बच्चियों को आसन...

हवन से शुद्ध होती है हवा या बढ़ता है प्रदूषण?

दुर्गा पूजा की अग्नि पर विज्ञान की बड़ी पड़ताल दुर्गा पूजा की अंतिम आहुतियों के...

दुर्गा पूजा मातृशक्ति का सम्मान है या समाज के सामने एक अधूरा सवाल?

जिस समाज में स्त्री को देवी मानकर पूजा जाता है, उसी समाज में उसकी...

क्या मिट्टी के पात्र में रखा जल सचमुच याद रखता है मंत्रों की ऊर्जा?

एक मिट्टी का पात्र। उसमें भरा जल। उसके मुहाने पर रखे आम के पत्ते...

More like this

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

दुर्गा पूजा के पांच अनसुने आध्यात्मिक रहस्य: नौ पौधों में देवी का स्वरूप, प्रकृति में शक्ति और मनुष्य के भीतर का महिषासुर

दुर्गा पूजा में हम देवी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, पुष्प चढ़ाते...

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...