होमHealthबिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या दस

बिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या दस

Published on

वार्ड बॉय के रिश्तेदार में मिला कोविड-19

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में कोरोना पीड़ितो की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। शनिवार को राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 10 हो गई। आज आरएमआरआई से मिली रिपोर्ट में एक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। गौरकरने वाली बात ये है कि यहां कुल 90 लोगों के सैंपल की जांच हुई थीं। इनमें से 89 निगेटिव मिले, जबकि एक रिपोर्ट पॉजिटिव मिलते ही हड़कंप मच गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि यह रिपोर्ट एक महिला की है, जो वार्ड बॉय की रिश्तेदार है।

अस्पतालो से आई अच्छी खबर

पटना के आईजीआईएमएस, पीएमसीएच और एम्स से राहत की खबर आई है। यहां शुक्रवार को भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव रही। शुक्रवार को इन अस्पतालो में कुल 18 लोगों का सैंपल जांच के लिए गया था। राज्य में अब तक दस मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें राजधानी पटना के पांच, मुंगेर के तीन, सीवान के एक, और नालंदा के एक व्यक्ति शामिल है। इस तरह मो. सैफ के संपर्क में आए अब तक छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इसमें सैफ के अलावा उसके दो परिजन और शरणम अस्पताल से जुड़े तीन कर्मी और उनके परिजन शामिल हैं। स्मरण रहें कि मुंगेर निवासी मो. सैफ की मौत हो चुकी है। वह कतर से लौटा था।

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 945 हुई

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के 149 नए मामले सामने आने के बाद कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 945 हो गई हैं और दो मरीजों की मौत होने की बाद यहां मृतकों का आंकड़ा 21 हो गया है। देश में कोरोना वायरस के 67 मरीज ठीक हो चुके हैं।

प्रवासी मजदूरो को गांव पहुंचाना उचित नहीं है

नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि लॉकडाउन में विशेष बसों से लोगों को एक से दूसरे जगह भेजना ठीक नहीं है। इससे लॉकडाउन करने का कोई फायदा नहीं होगा। एक निजी न्यूजै चैनल से बात करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि अगर इससे बीमारी फैलती है तो उसे रोक पाना मुश्किल होगा। नीतीश कुमार का यह बयान तब आया है जब दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार बसों के जरिए लोगों को उनके घर तक पहुंचाने का काम कर रही है। नीतीश कुमार ने सुझाव दिया कि लोग जहां फंसे हुए हैं, उनके लिए उसी स्थान पर व्यवस्था किया जाए। कैम्प लगाकर सरकार उन्हें ठहराए और भोजन की व्यवस्था करे।

अमेरिका में हालात बेकाबू

अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीज एक लाख के पार पहुंच गए हैं। तेजी से आंकड़ों में बढ़ोतरी जारी है। पिछले 24 घंटों में अमेरिका में 345 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अमेरिका में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है जिससे देश में बेरोजगारी का 38 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। अमेरिका में संक्रमण की वजह से लॉकडाउन है।

दुनिया में छह लाख से अधिक लोगो में कोरोना की पुष्टि

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस प्रकोप दुनिया को चपेट में ले चुका है और संक्रमण के मामले 6,15,970 के पार हो गई हैं। मौत की संख्या 25 हजार से ज्यादा हो गई है। करीब 21 हजार मरीज अभी गंभीर अवस्था में जूझ रहे हैं। हालांकि, अब तक करीब 1.28 लाख लोग पूरी तरह से स्वस्थ भी हुए हैं। जहां संयुक्त राज्य अमेरिका में संक्रमण के मामले सर्वाधिक हैं तो वहीं, यूरोप के इटली और स्पेन मौतों के आंकड़े में सबसे आगे हैं। इधर, दुनिया में तबाही मचाने वाले कोरोना वायरस से सबक लेते हुए अब बीजिंग ने जंगली जानवरों और कीड़े-मकोड़ों के शिकार और खाने पर रोक लगाने की तैयारी की है। इसके लिए बीजिंग प्रशासन ने कई नियम-कायदों का ड्राफ्ट तैयार किया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ट्रंप की मध्यावधि चुनाव में शिकस्त: क्या बदलने जा रही है दुनिया की राजनीति?

ईरान युद्ध, तेल संकट और भारत के लिए खुल रहे नए रास्ते अमेरिका के मध्यावधि...

अरुणाचल में चीन की नई चाल? भारत की सैन्य तैयारी और शौर्य कमांडो का बड़ा खुलासा

क्या अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर चीन का दबाव बढ़ रहा है? क्या भारत...

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट: 1 की मौत, 6 घायल; 4 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त

जांच के घेरे में निर्माण कार्य और आपात प्रतिक्रिया बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार, 2...

क्या सच में जाएगी एमएलसी की कुर्सी, संविधान में क्या है प्रावधान

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता को लेकर अटकलबाजी आरंभ बिहार की राजनीति में...

More like this

मीठा बोलना कमजोरी नहीं, इंसानियत की ताकत है

कठोरता को अच्छाई बताने वालों को विज्ञान का जवाब एक बच्चा अपने घर में बड़ों...

दूसरों की कमियां खोजते-खोजते खुद क्यों खो जाता है इंसान?

विज्ञान ने खोली नकारात्मक सोच की परतें कभी-कभी एक इंसान सुबह उठता है और उसकी...

क्या बियाडा सार्वजनिक करेगा रोजगार और स्थानीय आय का हिसाब?

महवल लेदर पार्क पर जवाबदेही की परीक्षा महवल के लेदर पार्क की सफलता का सबसे...

महवल लेदर पार्क में रोजगार का आधार क्या है?

कितनी फैक्ट्रियों में शुरू हुआ उत्पादन? मुजफ्फरपुर के महवल में लेदर पार्क का उद्घाटन हो...

क्या नौ दिन की पूजा से मिल जाती हैं अलौकिक शक्तियां या इसका अर्थ कुछ और है?

नवरात्रि के 9 दिन पूरे होते हैं। मंदिरों में आरती होती है। घरों में...

छोटी बच्चियों में देवी का दर्शन या स्त्री के सम्मान की सबसे बड़ी सामाजिक कसौटी?

नवरात्र की अष्टमी या नवमी। पूजा का मंडप सजा है। छोटी-छोटी बच्चियों को आसन...

हवन से शुद्ध होती है हवा या बढ़ता है प्रदूषण?

दुर्गा पूजा की अग्नि पर विज्ञान की बड़ी पड़ताल दुर्गा पूजा की अंतिम आहुतियों के...

दुर्गा पूजा मातृशक्ति का सम्मान है या समाज के सामने एक अधूरा सवाल?

जिस समाज में स्त्री को देवी मानकर पूजा जाता है, उसी समाज में उसकी...

क्या मिट्टी के पात्र में रखा जल सचमुच याद रखता है मंत्रों की ऊर्जा?

एक मिट्टी का पात्र। उसमें भरा जल। उसके मुहाने पर रखे आम के पत्ते...

महिषासुर कौन था? पुराणों के असुरराज से आदिवासी पूर्वज तक

दुर्गा पूजा के पंडाल में एक दृश्य बार-बार दिखाई देता है। सिंह पर सवार...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

दुर्गा पूजा के पांच अनसुने आध्यात्मिक रहस्य: नौ पौधों में देवी का स्वरूप, प्रकृति में शक्ति और मनुष्य के भीतर का महिषासुर

दुर्गा पूजा में हम देवी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, पुष्प चढ़ाते...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

विश्वकर्मा पूजा: मशीन पर फूल चढ़ाने की परंपरा या इंसान के हुनर को सलाम?

ऋग्वेद के ‘विश्वकर्मन्’ से आधुनिक कारखाने तक पहुंची परंपरा में आखिर छिपा संदेश क्या...

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...