शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026 2:54 पूर्वाह्न IST
होमBiharसरकार उठाएगी संक्रमित मरीजों के ईलाज का खर्च : मुख्यमंत्री

सरकार उठाएगी संक्रमित मरीजों के ईलाज का खर्च : मुख्यमंत्री

Published on

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से दी जायेगी राशि

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के ईलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठायेगी। मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से यह राशि दी जाएगी। इस रोग से यदि किसी की मृत्यु होती है तो उनके निकटतम परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख की मदद भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री सोमवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में कोरोना वायरस के लेकर राज्य सरकार द्वारा की गई तैयारी की जानकारी दे रहे थे।

मिल कर करेंगे सामना

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर तरह से सजग है। मिलकर इस खतरे का सामना करेंगे। इससे डरने की नहीं बल्कि सचेत रहने की जरूरत है। कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। इसके उपचार के लिए अतिरिक्त वेंटिलेटर्स और आइसोलेशन वार्ड आदि की व्यवस्था की जा रही है। सभी जिला अस्पतालों और चिकित्सा महाविद्यालय अस्पतालों में इसके लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। चिकित्सा महाविद्यालय अस्पतालों में वेंटलेटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग को 100 अतिरिक्त वेंटलेटर्स स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। पटना और गया एयरपोर्ट पर प्रभावित देशों से आ रहे यात्रियों की सघन मेडिकल जांच की जा रही है। इसके लिए एयरपोर्ट पर वरिष्ठ पदाधिकारियों की तैनाती की गई है।

बिहार में एक भी मरीज नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित एक भी मरीज नहीं मिले हैं। लेकिन सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश और नेपाल में इस रोग के मरीज मिले हैं। साथ ही बिहार के कई जिलों में विदेशों से लोगों का आना-जाना लगातार होता रहता है, जिससे यहां भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि कैसे 148 देश इस समस्या से जूझ रहे हैं। यह पूरे विश्व के लिए महामारी बन चुका है। कहा कि इसकी शुरुआत चीन के वुहान शहर से दिसंबर, 2019 में हुई थी।

दो मीटर की दूरी बनाकर रखे

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रोग सामन्य वायरल की तरह खांसने और छिंकने से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति से कोई हाथ मिला ले अथवा उसके नजदीक में रहे तो उनमें भी संक्रमण होने का खतरा रहता है। यदि रोगी से निकले थूक की बूंदे किसी के हाथ में लग जाए और वह व्यक्ति अपने हाथ से मुंह, नाक अथवा आंख छू ले तो उसे भी संक्रमण हो सकता है। लिहाजा, बचाव के लिए आवश्यक है कि किसी भी व्यक्ति से दो मीटर की दूरी बनाके रखें। किसी भी भीड़ वाले स्थान जैसे शादी, पार्टी, बैठक, मॉल में जाने से बचें। आवश्यक नहीं हो तो यात्रा नहीं करें। सामाजिक और व्यक्तिगत दूरी ही इस रोग से बचाव का सबसे अच्छा उपाय है।

स्वस्थ्य व्यक्ति को मास्क की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ्य व्यक्ति को मास्क लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि मास्क उनके लिए है, जो संक्रमित हों या वैसे स्वास्थ्य कर्मी जो इस तरह के रोगी का उपचार कर रहे हैं। यदि मास्क का कोई उपयोग करता है तो उसके निस्तारण के प्रति भी सजग रहना पड़ेगा। सामान्यत: एक मास्क का प्रयोग छह से आठ घंटे के लिए किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल के बाद उसे जला देना या जमीन में गड्ढा कर उसमें डाल देना चाहिए। तभी हम संक्रमण से बच सकेंगे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

More like this

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...

पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य...

खराब lifestyle बना फैटी लिवर की बड़ी वजह, जानिए क्या न खाएं

आज के समय में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले...

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...

बिहार में बारिश का कोई अलर्ट नहीं, सुबह और रात में हल्का कोहरा संभव

मौसम विभाग ने रविवार, 8 फरवरी 2026 के लिए बिहार का ताजा weather update...

8 घंटे की नींद के बाद भी थकान क्यों रहती है

कई लोग मानते हैं कि आठ घंटे की नींद पर्याप्त होती है। इसके बावजूद...

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 : 17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में परीक्षा, सख्त प्रवेश नियम लागू

Bihar School Examination Board ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारी पूरी कर ली...

Bihar Weather Update : पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड, 25 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Bihar में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पछुआ हवाओं के तेज...

जिला जज शिल्पी सोनी राज का हार्ट अटैक से निधन, शोक में न्यायिक जगत

बिहार के नवादा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नवादा की जिला...

Bihar Weather Update : सर्द पछुआ हवाओं से बढ़ेगी ठंड, तापमान में आएगी गिरावट

 बिहार में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। अगले तीन दिनों तक...