होमBiharबिहार में 2 लाख 11 हजार 761 करोड़ का बजट पेश

बिहार में 2 लाख 11 हजार 761 करोड़ का बजट पेश

Published on

किसानों को खुश करने की कोशिश

KKN लाइव न्यूज ब्यूरो। बिहार विधानसभा में डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट पेश कर दिया है। यह करीब 2 लाख 11 हजार 761 करोड़ रुपये की बजट है। बिहार की सरकार ने इस बजट में 62 लाख से अधिक किसानों को राहत देने की कोशिश की है। बजट पेश करते हुए डिप्टी सीएम और वित्तमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में शिक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च किया जाएगा। इस बजट के लिए आम लोगों से भी राय ली गई थीं।

बिहार में विकास दर 15 प्रतिशत पहुंचा

वित्तमंत्री मोदी ने कहा कि जहां पूरी दुनिया मंदी के दौरा से गुजर रही है और इसका असर भारत पर भी पड़ने की आशंका है। इसके बावजूद बिहार ने 2019-20 में 15.01 विकास दर हासिल किया है और यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धी है। कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बिहार में प्रति व्यक्ति आय में इजाफा हुआ है। वित्तमंत्री ने 31 मार्च तक हर घर नल जल योजना को पहुंचाने और 1 लाख 36 हजार किसानों को सस्ती बिजली देने का वादा किया है।

बजट की कुछ मुख्य बातें

बिहार में बनेगा 8,074 चेक डैम। स्वास्थ्य पर 1937 करोड़ रुपये होंगे खर्च। वर्ष 2020-21 में शिक्षा पर 35 हजार करोड़ खर्च करने की है योजना। स्वास्थ्य पर 1,937 करोड़ रुपये खर्च करने का है प्रावधान है। बिहार के 12 जिलों में जैविक खेती की योजना है। इसी प्रकार वर्ष 2021-22 तक ग्रिड सब-स्टेशनों की कुल संख्या बढ़कर 169 और संचरण लाइन की कुल लम्बाई 20,324 सर्किट किलोमीटर हो जायेंगे। विज्ञान एवं प्रावधिकी विभाग के द्वारा सूबे की 10 अभियंत्रण महाविद्यालयों के परिसर में 336.00 करोड़ की लागत से 12 लड़का एवं 9 लड़की का छात्रावास बनाया जायेगा और 12 राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के परिसर में 520.14 करोड़ की लागत से 18 लड़का व 16 लड़की छात्रावासों का निर्माण कराया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इन्दिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान, शेखपुरा, पटना को सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए शैय्याओं की संख्या 1,032 से बढ़ाकर 2,732 की जायेगी। इसी प्रकार 500 शैय्या के निर्माणाधीन अस्पताल के अतिरिक्त 513.21 करोड़ की लागत से 1,200 बेड के नये अस्पताल भवन का निर्माण किया जायेगा। लगभग 172.95 करोड़ रुपये की लागत से 9 जिला अस्पतालों का अन्नयन होना है। इसमें आरा, अररिया, वैशाली, औरंगाबाद, बांका, पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी, मधुबनी एवं सहरसा का मॉडल अस्पताल के रूप में उन्नयन किया जायेगा। वर्ष 2020-21 में 12 जिला अस्पतालों का उन्नयन होना है। इसमें बेगूसराय, भागलपुर, गया, गोपालगंज, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, नालन्दा, पटना, रोहतास, समस्तीपुर एवं सिवान के जिला अस्पताल का उन्नयन किया जाएगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

एआई: सुविधा का अगला पड़ाव या इंसान के नियंत्रण से बाहर होती मशीन?

KKN ब्यूरो। कल्पना कीजिए, एक ऐसी मशीन है जिसे आपने कोई काम करने के...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

More like this

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

बिहार की जेन-जी के सामने सबसे बड़ा सवाल: नौकरी मिलेगी या भविष्य बदलेगा?

सम्राट चौधरी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार, कौशल, शिक्षा, इंटर्नशिप और परीक्षा सुधार...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

बांकीपुर: कैसे टूटा भाजपा का अभेद्य किला, क्यों बना प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति का नया केंद्र?

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव हुए, कई सरकारें बनीं और बदलीं।...

बांकीपुर का उपचुनाव: एक सीट की लड़ाई या बिहार की राजनीति का टर्निंग पॉइंट?

एक सीट... लेकिन पूरे बिहार की निगाहें क्यों? KKN ब्यूरो। भारतीय लोकतंत्र में कुछ चुनाव...

बिहार में भूमि सर्वेक्षण और भूमाफिया का कॉकटेल?

क्या रिकॉर्ड सुधार की मुहिम में सेंध लगा रहे हैं फर्जी दावेदार KKN ब्यूरो। जमीन...

बिहार की सड़कें समय से पहले क्यों टूट जाती हैं?

जब सड़क टूटती है, तो केवल डगर नहीं बिखरता... KKN ब्यूरो। बारिश की पहली फुहार...

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...