होमGujaratभाषण रोक कर ट्रंप ने मोदी से मिलाया हाथ

भाषण रोक कर ट्रंप ने मोदी से मिलाया हाथ

Published on

मोटेरा में नमस्ते ट्रंप

KKN न्यूज ब्यूरो। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत में काफी सारी विविधताएं हैं। फिर भी यहां के लोगों की एकता, विश्व में एक मिसाल है। गुजरात के अहमदाबाद स्थित मोटेरा स्टेडियम में बोलते हुए ट्रंप ने पीएम मोदी की जम कर तारीफ की। मोदी की तारीफ करते हुए ट्रंप अचानक रुके और पीएम मोदी से हाथ मिलाने लगे। पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

चायबाला कह कर ली चुटकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान कहै कि हम इस शानदार स्वागत को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत हमारे दिलों में एक विशेष स्थान रखेगा। पीएम मोदी की ओर देख कर चुटकी लेते हुए कहा कि चाय वाले ने बेहतरीन शुरुआत की है। कहा कि पीम मोदी ने चाय बेचने वाले के रूप में काम किया और आज दुनिया में भारत की पहचान बन चुकें हैं। हर कोई उनसे प्यार करता है। मैं आपको यह बताऊंगा कि वह बहुत सख्त हैं और उनको साधना आसान नहीं है।

विविधताओं का देश है भारत

ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत में काफी सारी विविधताएं हैं। फिर भी यहां के लोगों की एकता विश्व में एक मिसाल है। इतना ही नहीं ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान दीवाली, होली, भांगड़ा, सचिन तेंडुलकर, विराट कोहली और बॉलिवुड फिल्म शोले के साथ ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का भी जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ट्रंप ने दी दोस्ती की मिशाल

ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका की दोस्ती आज से पहले इतनी मजबूत कभी नहीं रही, जितनी अभी है। उन्होंने कहा कि हम भारत के लोगों को पसंद करते हैं और यहां के लोगों को प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत ज्ञान की धरती है। यहां की संस्कृति काफी महान है। पीएम मोदी एक टफ निगोशिएटर हैं। फिर भी उनके साथ बातचीत करके हम एक ट्रेड डील की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

कट्टर इस्लामिक आतंकवाद

ट्रंप ने कट्टर इस्लामिक आतंकवाद को दुनिया के लिए खतरा बतातें हुए कहा कि अमेरिका और भारत साथ मिल कर इस समस्या का समाधान करेंगे। उन्होंने कई आतंकी सरगना का नाम लेते हुए कहा कि अमेरिका मानवता के दुश्मन को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। हालांकि, उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान का नाम लेकर कहा कि हम सभी मिल कर इस क्षेत्र में शांति कायम करने का प्रयास करेंगे।

विश्वास नई ऊंचाई बना इतिहास : मोदी

गुजरात के अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपने अभी जो भारत के बारे में कहा, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, स्वामी विवेकानंद को श्रद्धापूर्वक याद किया, भारत के लोगों के सामर्थ्य, उपलब्धियां और संस्कृति के बारे में कहा, मेरे बारे में भी काफी कुछ कहा। मैं हर भारतवासी की तरफ से आपका आभार व्यक्त करता हूं। मोदी ने कहा कि दो व्यक्ति हों या दो देशों के संबंध, उसका सबसे बड़ा आधार होता है, विश्वास। पिछले कुछ वर्षों में भारत और अमेरिका के बीच विश्वास जिस नई ऊंचाई में पहुंचा है, वो ऐतिहासिक है। अमेरिका की अपनी यात्राओं में मैंने इस विश्वास को दिनों-दिन बढ़ते हुए देखा है।

भारत बना रहा है वल्ड रिकॉर्ड

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत एक साथ सबसे ज्यादा सैटेलाइट भेजने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहा है। आज भारत सबसे तेज वित्तीय समावेशन करके भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहा है। आज जो देश भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, वो देश है अमेरिका। आज भारत की सेनाएं जिस देश के साथ सबसे ज्यादा युद्ध अभ्यास कर रही हैं- वो है अमेरिका। आज जिस देश के साथ भारत की सबसे व्यापक रीसर्च एंड डवलपमेंट पार्टनरशिप है- वो है अमेरिका।

भारत माता का जयघोष

इससे पहले पीएम मोदी ने नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय के नारे के साथ की। ट्रंप को दोस्त कहकर संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह अमेरिका की लंबी यात्रा करके आए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज मोटेरा स्टेडियम में एक नया इतिहास बन रहा है। आज हम इतिहास को दोहराते हुए भी देख रहे हैं। इस कार्यक्रम का जो नाम है ‘नमस्ते’ उसका मतलब भी बहुत गहरा है। ये दुनिया कि प्राचीनतम भाषाओं में से एक संस्कृत भाषा का शब्द है। इसका भाव है कि सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं, उसके भीतर व्याप्त देवता को भी नमन।

विश्व एक परिवार

पीएम मोदी ने कहा कि एक स्वतंत्र लोगों की ज़मीन है, तो दूसरा पूरे विश्व को एक परिवार मानता है। एक को स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी पर गर्व है तो दूसरे को, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा- सरदार पटेल की स्टेचू ऑफ यूनिटी का गौरव है। पीएम ने कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप की ये यात्रा, भारत और अमेरिका के संबंधों का नया अध्याय है। एक ऐसा अध्याय, जो अमेरिका और भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि का नया दस्तावेज बनेगा। उन्होंने कहा कि मेलानिया कहती हैं- बी बेस्ट! आपने अनुभव किया होगा कि आज के स्वागत समारोह में भी लोगों की यही भावना प्रकट हो रही है। अमेरिका की पहली लेडी मेलानिया ट्रंप, आपका यहां होना सम्मान की बात है। हेल्थी और हैप्पी अमेरिका के लिए आपने जो किया है, उसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। समाज में बच्चों के लिए आप जो कर रही हैं, वो प्रशंसनीय है।

 

 

 

 

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

स्वर्वेद महामंदिर: आखिर क्यों बनाया गया, यहां मूर्ति नहीं, केन्द्र में है साधना

काशी में 180 फीट ऊंचा यह अनोखा धाम काशी की पहचान सदियों से मंदिरों, घाटों...

सारनाथ के ऐतिहासिक स्तूप: बुद्ध के प्रथम उपदेश की स्मृति और अकबर के दौर की कहानी

दो ऐतिहासिक स्मारक वाराणसी से लगभग 10 किलोमीटर दूर सारनाथ में दो ऐसे ऐतिहासिक स्मारक...

बीएचयू की पहचान मालवीय के सपने से आधुनिक भारत के ज्ञान-केंद्र तक

केवल एक विश्वविद्यालय नहीं 110 साल का शानदार सफर काशी की धरती पर गंगा...

शेरशाह का मकबरा, जहां पानी के बीच खड़ा है इतिहास का एक अनोखा अध्याय

गया से वाराणसी की राह में सासाराम गया से वाराणसी की ओर बढ़ते हुए सड़क...

More like this

नीतीश सेतु: सम्राट चौधरी का एक फैसला, बिहार की राजनीति में कई संदेश

क्या बीजेपी ने जेडीयू को दिया नया भरोसा? कभी-कभी राजनीति में सबसे बड़ा संदेश किसी...

प्रेम की कहानी में सत्ता का इतिहास या गांधी परिवार की विरासत बचाने की कोशिश?

एक किताब, कई सवाल। क्या सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के अनकहे सच सामने...

बिहार एनडीए में बेचैनी की आहट, मोदी के मंच पर नीतीश होंगे क्या?

क्या बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय लिखे जाने की तैयारी है? क्या...

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में छिपी है बिहार की बाहुबली राजनीति की बड़ी कहानी

चार लाख मेहमानों का दावा, ढाई करोड़ की डिफेंडर, प्रधानमंत्री को न्योता और लालू-तेजस्वी...

लोकतंत्र जनता की सेवा का माध्यम है या सत्ता हासिल करने का कारोबार?

आदर्श राजनीति में जनकल्याण, जवाबदेही और विचारों का संघर्ष होना चाहिए। लेकिन जब चुनावी...

ट्रंप की मध्यावधि चुनाव में शिकस्त: क्या बदलने जा रही है दुनिया की राजनीति?

ईरान युद्ध, तेल संकट और भारत के लिए खुल रहे नए रास्ते अमेरिका के मध्यावधि...

क्या सच में जाएगी एमएलसी की कुर्सी, संविधान में क्या है प्रावधान

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता को लेकर अटकलबाजी आरंभ बिहार की राजनीति में...

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज अब भाजपा के साथ

सम्राट सरकार को समर्थन से बिहार में बदलेगा सियासी समीकरण? बिहार विधान परिषद के चुनाव...

तिरहुत स्नातक में वंशीधर ब्रजवासी का दबदबा कायम, शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह की वापसी

तिरहुत की दोनों एमएलसी सीटों पर बदला चुनावी इतिहास बिहार विधान परिषद के 2026 के...

मीठा बोलना कमजोरी नहीं, इंसानियत की ताकत है

कठोरता को अच्छाई बताने वालों को विज्ञान का जवाब एक बच्चा अपने घर में बड़ों...

दूसरों की कमियां खोजते-खोजते खुद क्यों खो जाता है इंसान?

विज्ञान ने खोली नकारात्मक सोच की परतें कभी-कभी एक इंसान सुबह उठता है और उसकी...

क्या शिक्षित समाज लोकतांत्रिक भागीदारी से दूर हो रहा है?

बिहार एमएलसी चुनाव: आंकड़ों ने खड़े किए गंभीर सवाल लेखक: मितेश झा जब समाज का शिक्षित...

क्या बियाडा सार्वजनिक करेगा रोजगार और स्थानीय आय का हिसाब?

महवल लेदर पार्क पर जवाबदेही की परीक्षा महवल के लेदर पार्क की सफलता का सबसे...

महवल लेदर पार्क में रोजगार का आधार क्या है?

कितनी फैक्ट्रियों में शुरू हुआ उत्पादन? मुजफ्फरपुर के महवल में लेदर पार्क का उद्घाटन हो...

क्या नौ दिन की पूजा से मिल जाती हैं अलौकिक शक्तियां या इसका अर्थ कुछ और है?

नवरात्रि के 9 दिन पूरे होते हैं। मंदिरों में आरती होती है। घरों में...