होमNationalकिराना दुकानदार के बेटी की डिजिटल पेमेंट ने बदल दी किस्मत, बनी...

किराना दुकानदार के बेटी की डिजिटल पेमेंट ने बदल दी किस्मत, बनी करोड़पति

Published on

संतोष कुमार गुप्ता

​नई दिल्‍ली।एक छोटे से किराना दुकानदार की बेटी की किस्मत का पिटारा शुक्रवार को खुल गयी।लातूर के इलेक्ट्रीक की छात्रा श्रद्धा को डिजिटल पेमेंट ने करोड़पति बना दिया। पीएम नरेंद्र मोदी मोदी ने शुक्रवार को डिजिधन योजना के तहत सभी विजेताओं को सम्मानित किया। पीएम ने नागपुर में इसके तहत दोनों योजनाओं डिजिधन योजना और डिजिधन व्यापार योजना के विजेताओं को सम्मानित किया। लातूर की श्रद्धा मोहन मैनशेट्टी को 1 करोड़ का इनाम मिला। डिजिधन योजना की विजेता श्रद्धा ने मात्र 1590 रुपये का भुगतान किया था।

महाराष्ट्र के लातूर की श्रद्धा मोहन मैनशेट्टी ने 1590 रुपये का भुगतान अपने मोबाइल फोन की किश्त चुकाने के लिये किया था। श्रद्धा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की छात्रा हैं, उन्होंने सेंट्रल बैंक के रुपे कार्ड के जरिये यह पेमेंट की थी। श्रद्धा के पिता एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते हैं, लेकिन एक डिजिटल पेमेंट ने उनकी किस्मत बदल दी।

शिक्षक बना लखपति

दूसरा पुरस्कार गुजरात के बैंक ऑफ बड़ोदा के रुपये कार्ड के जरिए 1100 रुपये के डिजिटल ट्रांजेक्शन पर हार्दिक कुमार चिमनभाई प्रजापति को 50 लाख रुपये मिले। पेशे के शिक्षक हैं।

कपड़े की दुकान में करते हैं काम

तीसरा पुरस्कार भरत सिंह को मिला है, वे देहरादून उत्तराखंड से आते हैं। उन्होंने मात्र 100 रुपये का डिजिटल ट्रांजेक्शन किया था। भरत ने पीएनबी के जरिए भुगतान किया था। भरत 37 साल के हैं, 9वीं तक पड़े हैं, कपड़े की दुकान में काम करते हैं।

गंगा सफाई के लिए दिये सारे पैसे

तमिलनाडु के वेस्ट तांबरम के जीआरटी ज्वैलर्स ने आईसीआईसीआई के जरिए महज 300 रुपये का भुगतान कर 50 लाख रुपये जीते। इसके तहत एमडी जीआर राधाकृष्णन ने किया पुरस्कार ग्रहण किया। उन्होंने इनाम में मिले पैसों को गंगा की सफाई के लिए दान किया। उनका बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने भी 50 लाख रुपये भी दान किये।

रेडिमेड गारमेंट बेचने वाला बना लखपति

रागिनी राजेंद्र उत्तेकर को दूसरा पुरस्कार मिला, उन्होंने 25 लाख रुपये का इनाम जीता। रागिनी ने मात्र 510 रुपये का भुगतान किया था। तो वहीं हैदराबाद के शेख रफी को तीसरा पुरस्कार मिला। उन्होंने 2000 रुपये का भुगतान किया था, जिसके बदले उन्हें 12 लाख रुपये का इनाम मिला। शेख रफी किसान परिवार से आते हैं, वह रेडिमेड गारमेंट का काम करते हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बोधिवृक्ष से बोधगया तक: जिस पेड़ के नीचे बदली इंसान की सोच

इतिहास आज भी कई अनकही कहानियां समेटे है एक पेड़, एक साधक और एक ऐसी...

भारत और नेपाल के रिश्तों में ऐसी कौन-सी दरार आई, जो आज तक भरी नहीं?

भारत और नेपाल के सदियों पुराने रिश्तों में दरार क्यों आई? 2015 की मधेशी...

गया का केंद्रीय विश्वविद्यालय: पटना के एक कमरे से 300 एकड़ के परिसर तक

बिहार के गया में एक ऐसा विश्वविद्यालय है, जिसकी शुरुआत पटना के एक छोटे...

बिहार में टॉल टैक्स का खेल: रोजाना 6 करोड़ से अधिक की वसूली, आखिर कहां जाता है जनता का पैसा?

एक आम आदमी जब अपनी गाड़ी लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकलता है, तो रास्ते...

More like this

प्रेम की कहानी में सत्ता का इतिहास या गांधी परिवार की विरासत बचाने की कोशिश?

एक किताब, कई सवाल। क्या सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के अनकहे सच सामने...

लोकतंत्र जनता की सेवा का माध्यम है या सत्ता हासिल करने का कारोबार?

आदर्श राजनीति में जनकल्याण, जवाबदेही और विचारों का संघर्ष होना चाहिए। लेकिन जब चुनावी...

मीठा बोलना कमजोरी नहीं, इंसानियत की ताकत है

कठोरता को अच्छाई बताने वालों को विज्ञान का जवाब एक बच्चा अपने घर में बड़ों...

दूसरों की कमियां खोजते-खोजते खुद क्यों खो जाता है इंसान?

विज्ञान ने खोली नकारात्मक सोच की परतें कभी-कभी एक इंसान सुबह उठता है और उसकी...

क्या बियाडा सार्वजनिक करेगा रोजगार और स्थानीय आय का हिसाब?

महवल लेदर पार्क पर जवाबदेही की परीक्षा महवल के लेदर पार्क की सफलता का सबसे...

महवल लेदर पार्क में रोजगार का आधार क्या है?

कितनी फैक्ट्रियों में शुरू हुआ उत्पादन? मुजफ्फरपुर के महवल में लेदर पार्क का उद्घाटन हो...

क्या नौ दिन की पूजा से मिल जाती हैं अलौकिक शक्तियां या इसका अर्थ कुछ और है?

नवरात्रि के 9 दिन पूरे होते हैं। मंदिरों में आरती होती है। घरों में...

छोटी बच्चियों में देवी का दर्शन या स्त्री के सम्मान की सबसे बड़ी सामाजिक कसौटी?

नवरात्र की अष्टमी या नवमी। पूजा का मंडप सजा है। छोटी-छोटी बच्चियों को आसन...

हवन से शुद्ध होती है हवा या बढ़ता है प्रदूषण?

दुर्गा पूजा की अग्नि पर विज्ञान की बड़ी पड़ताल दुर्गा पूजा की अंतिम आहुतियों के...

दुर्गा पूजा मातृशक्ति का सम्मान है या समाज के सामने एक अधूरा सवाल?

जिस समाज में स्त्री को देवी मानकर पूजा जाता है, उसी समाज में उसकी...

क्या मिट्टी के पात्र में रखा जल सचमुच याद रखता है मंत्रों की ऊर्जा?

एक मिट्टी का पात्र। उसमें भरा जल। उसके मुहाने पर रखे आम के पत्ते...

महिषासुर कौन था? पुराणों के असुरराज से आदिवासी पूर्वज तक

दुर्गा पूजा के पंडाल में एक दृश्य बार-बार दिखाई देता है। सिंह पर सवार...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

दुर्गा पूजा के पांच अनसुने आध्यात्मिक रहस्य: नौ पौधों में देवी का स्वरूप, प्रकृति में शक्ति और मनुष्य के भीतर का महिषासुर

दुर्गा पूजा में हम देवी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, पुष्प चढ़ाते...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...