गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026 2:53 पूर्वाह्न IST
होमCrimeसैलून संचालक की गला दबा कर हत्या

सैलून संचालक की गला दबा कर हत्या

Published on

एक ही परिवार के एक महिला सहित चार लोगो पर प्राथमिकी दर्ज

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत सिवाईपट्टी थाना के सुरजन पकड़ी गांव के चौर से मंगलवार की सुबह सैलून संचालक 45 वर्षीय दिनेश ठाकुर का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। सुरजन पकड़ी गांव निवासी दिनेश की गला दबा कर हत्या की गई है। वह सोमवार की शाम सब्जी खरीदने के लिए बनघारा बाजार आया था और मंगलवार की सुबह उसका शव मिलने से लोग भड़क गये। गुस्साए लोगो ने कड़चौलिया और मंगेया के समीप दो स्थान पर शिवहर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया और सड़क पर ही टायर जला कर हत्यारे के गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=OalinL_tAgw[/embedyt]

आरोपित फरार
ग्रामीणो के द्वारा साढ़े सात घंटा तक सड़क पर प्रदर्शन करने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी मालती देवी के बयान चार लोगो पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके दोपहर ढ़ाई बजे में शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। थाना अध्यक्ष औरंगजेब आलम ने बताया कि दर्ज एफआईआर में हत्या आरोपित सुरजन पकड़ी गांव के विजय चौधरी, उसकी पत्नी ममता कुमारी और पुत्र रवि रंजन चौधरी व शशि रंजन चौधरी की तलाश में पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है। हालांकि, सभी आरोपित पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर छोड़ कर फरार हो गया है।
घटनास्थल से मिला संदिग्ध समान
इससे पहले घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली ग्लाश, एक चम्मच, कोल्डड्रिंक्स का एक खाली बोतल और जाइम का एक खाली बोतल सहित मृतक का साईकिल बरामद कर लिया है। बाद में डॉग एसक्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। इस बीच मुजफ्फरपुर पूर्वी डीएसपी डॉ. गौरव पांडेय ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, विधायक मुन्ना यादव सुरजन पकड़ी पहुंच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। बतातें चलें कि मृतक के गले में गमछा बंधा हुआ था। लिहाजा, पुलिस के अधिकारी यह अनुमान लगा रहें हैं कि गला दबा कर उसकी हत्या की गई है। हालांकि, हत्या का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
दिनेश नेपाल में सैलून चलाता था
मृतक के पुत्र ओम प्रकाश ने बताया कि दिनेश ठाकुर नेपाल के डांगर जिला अन्तर्गत तुलसीपुर में सैलून चलाते थे। दो सप्ताह पहले ही वह घर आये थे और सोमवार की शाम सब्जी खरीदने के लिए सुरजन पकड़ी स्थित अपने घर से बनघारा बाजार गये थे। मृतक के भतिजा कमल किशोर ने बताया कि शाम के छह बजे तक उनको बनघारा बाजार पर देखा गया था। इसके बाद से वे लापता हो गए। मध्य रात्रि तक घर नहीं लौटने के बाद परिजनो ने खोजबीन भी की। पर, कहीं पता नहीं चला। आज सुबह घास काटने के लिए चौर में गए मजदूरो की नजर शव पर पड़ी।
मृतक का आरोपित से था पुराना विवाद
सिवाईपट्टी के थाना अध्यक्ष औरंगजेब आलम ने बताया कि दिनेश ठाकुर का गांव के ही विजय चौधरी के साथ पुराना दुश्मनी था और दोनो के बीच दो बार मारपीट की घटना भी हो चुकी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2017 के फरबरी और नवम्बर में दोनो के बीच मारपीट हो चुकी है और दोनो ओर से सिवाईपट्टी थाना में इसका एफआईआर भी दर्ज है। गांव के एक व्यक्ति ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि दिनेश के नेपाल से लौटने का विजय चौधरी पहले से इंतजार कर रहा था और सोमवार की शाम उसको मौका भी मिल गया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

More like this

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

बिहार के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के चार प्रमुख...

सीतामढ़ी में बाइक सवार बदमाशों ने रामबाबू राय को गोलियों से भूना

बिहार में Crime और Law and Order को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...