होमKKN Specialपुल के अभाव में अभिशाप बन चुका है बूढ़ी गंडक

पुल के अभाव में अभिशाप बन चुका है बूढ़ी गंडक

Published on

सैकड़ों लोगों का घर नदी के इस पार है और जमीन उस पार

बिहार के मीनापुर प्रखंड अन्तर्गत चांदपरना पंचायत को बूढ़ी गंडक ने दो भागों में बांट कर लोगो के लिए दुश्वारियां पैदा कर दी है। नतीजा, दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में भी यहां के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह सिलसिला सदियों से चला आ रहा है। हाल यह है कि नदी पर एक अदद पुल नही होने से पंचायत वासी एक-दूसरे के सुख-दुख में भी शामिल नहीं हो पाते हैं।
कृषि कार्य में आय रोज आती है मुश्किलें
आलम ये है कि हरिशचन्द्र सहनी का घर नदी के पूर्वी किनारे पर छितरपट्टी गांव में है और उनकी जमीन नदी के पश्चिमी किनारे पर कोन्हमा गांव में है। अब कृषि कार्य के लिए उन्हें रोज नौका से नदी पार करना पड़ता है। हरिशचन्द्र अकेले नहीं है। बल्कि, जयनन्दन प्रसाद और साहेबजान अंसारी सहित करीब 40 ऐसे परिवार हैं, जिनका घर पूर्वी किनारे पर है और जमीन पश्चिमी किनारे पर। ऐसे में लोग आए दिन नौका से नदी पार करने का जोखिम उठा रहे हैं।
मुख्यालय से कटे होने का है पीड़ा
दूसरी ओर प्रखंड मुख्यालय से मात्र सात किलोमीटर की दूरी पर बसा कोन्हमा गांव के लोगों को अपने पंचायत मुख्यालय आने के लिए कांटी होते हुए करीब 40 किलोमीटर व रघई होते हुए करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। कोन्हमा के महेश सहनी, अच्छेलाल सहनी और जयमंगल सहनी बतातें हैं कि मीनापुर अस्पताल करीब होने के बावजूद गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए कांटी जाना पड़ता है। मालूम हो कि कोन्हमा की आबादी करीब 800 है और बूढ़ी गंडक नदी पर एक अदद पुल नहीं होने से एक ही पंचायत में रहने वाले दोनों पार के लोग जरूरत पड़ने पर भी एक दूसरे के सुख दुख का हिस्सा नहीं बन पाते हैं।
नदी को पार करने का जोखिम
चांदपरना के राजनन्दन सहनी बताते हैं कि नदी को नौका से पार करना किसी जोखिम से कम नहीं है। एक तो यह कि नदी पार करने के एवज में प्रति खेप दस रुपये नौका वाले को देना पड़ता है और दूसरा यह कि छोटी नौका पर अधिक लोग के सवार हो जाने से नाव पलटने का भी खतरा बना रहता है। बताया कि पिछले साल ही नौका पलटने से कई लोग नदी में फंस गए थे। हालांकि, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से सभी की जान बच गई थी। इसी प्रकार वर्ष 2009 में भी चांदपरना घाट पर नौका पलट गई थी। राजनंदन बताते हैं कि बाढ़ के तीन महीने यह खतरा और भी बढ़ जाता है। लिहाजा, यहां के लोग नदी पर पुल बनाने के लिए अब आंदोलन की राह पकड़ ली है।

KKN Live का न्यूज एप प्लेस्टोर पर उपलब्ध है। खबरो को पढ़ने और वीडियों विश्लेषण को देखने के लिए हमारा एप डाउनलोड कर लें। इस पेज को लाइक कर लें और अपने दोस्तो के साथ शेयर भी जरुर करें।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

दुर्गा पूजा मातृशक्ति का सम्मान है या समाज के सामने एक अधूरा सवाल?

जिस समाज में स्त्री को देवी मानकर पूजा जाता है, उसी समाज में उसकी...

क्या मिट्टी के पात्र में रखा जल सचमुच याद रखता है मंत्रों की ऊर्जा?

एक मिट्टी का पात्र। उसमें भरा जल। उसके मुहाने पर रखे आम के पत्ते...

महिषासुर कौन था? पुराणों के असुरराज से आदिवासी पूर्वज तक

दुर्गा पूजा के पंडाल में एक दृश्य बार-बार दिखाई देता है। सिंह पर सवार...

चीन का अगला निशाना अरुणाचल प्रदेश? तिब्बत से ताइवान तक की रणनीति

क्या तिब्बत से ताइवान तक चीन की रणनीति में कोई समानता दिखाई देती है?...

More like this

दुर्गा पूजा मातृशक्ति का सम्मान है या समाज के सामने एक अधूरा सवाल?

जिस समाज में स्त्री को देवी मानकर पूजा जाता है, उसी समाज में उसकी...

क्या मिट्टी के पात्र में रखा जल सचमुच याद रखता है मंत्रों की ऊर्जा?

एक मिट्टी का पात्र। उसमें भरा जल। उसके मुहाने पर रखे आम के पत्ते...

महिषासुर कौन था? पुराणों के असुरराज से आदिवासी पूर्वज तक

दुर्गा पूजा के पंडाल में एक दृश्य बार-बार दिखाई देता है। सिंह पर सवार...

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

गुमनाम हकीकत: जब इतिहास के खामोश पन्ने अपनी कहानी कहने लगते हैं

पुस्तक समीक्षा इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना शायद यह है कि जो दर्ज है,...

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...

एआई: सुविधा का अगला पड़ाव या इंसान के नियंत्रण से बाहर होती मशीन?

KKN ब्यूरो। कल्पना कीजिए, एक ऐसी मशीन है जिसे आपने कोई काम करने के...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

विश्वकर्मा पूजा: मशीन पर फूल चढ़ाने की परंपरा या इंसान के हुनर को सलाम?

ऋग्वेद के ‘विश्वकर्मन्’ से आधुनिक कारखाने तक पहुंची परंपरा में आखिर छिपा संदेश क्या...

बिहार की सड़कें समय से पहले क्यों टूट जाती हैं?

जब सड़क टूटती है, तो केवल डगर नहीं बिखरता... KKN ब्यूरो। बारिश की पहली फुहार...

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...

क्या ट्रंप हार गए ईरान से? स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर संकट, चीन की एंट्री और भारत के लिए बड़ा खेल

KKN ब्यूरो। क्या सच में Donald Trump ईरान के सामने झुक गए? क्या अमेरिका...

क्या ईरान सिर्फ एक देश है या एक ऐसी रणनीति, जिसे हराना नामुमकिन है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है… कि दशकों से प्रतिबंध झेल रहा एक...

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...