होमCrimeबालिका गृह की दरिंदगी से सभ्य समाज शर्मसार

बालिका गृह की दरिंदगी से सभ्य समाज शर्मसार

Published on

बिहार सरकार लगातार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओं का नारा बुलंद कर रही है। जबकि, समाज के मुट्ठी भर रसूखदार लोग बेटियों की अस्मत को तार-तार करके सरकार के प्रयासो को धत्ता बताने में लगें हैं। ताजा मामला बिहार के ही मुजफ्फरपुर जिला से जुड़ा है। दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के बालिका गृह या अल्पावास गृह में रहने वाली बच्चियों के साथ जो घिनौना कर्म हुआ है, उससे पूरा समाज शर्मसार है। इन मासूम किशोरियों के कथित रखवाले ने ही उनकी आबरू को तार-तार कर दिया। अब जांच में जो खुलाशे हुए है, वह और भी चौकाने वाला है।

21 में से 18 बच्चियों के साथ हुआ दुष्कर्म
बतातें चलें कि मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में कुल 29 किशोरियां रह रही थी। इसमें से 21 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। चौकाने वाली बात ये कि 21 में से 18 बच्चियों के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि से हड़कंप मच गया है। चंद लोगो की खातिर सभ्यता का दंभ भरने वाला पूरा समाज शर्मसार है। पुलिस की तफ्तीश के तपीस में कई सफेदपोश चेहरा बेनकाब हो चुका है और कई ऐसे भी है, जिनके चेहरे से नकाब उतरना अभी बाकी है। बिहार की इस घटना ने पूरे सिस्टम को हिला कर रख दिया है। बालिका गृह में बेटियों के साथ शर्मनाक और घिनौना काम हुआ, कल तक इसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। हालांकि, अभी और कई खुलाशे होने बाकी है।
बिहार में गरमाई राजनीति
मुजफ्फरपुर की इस घटना के बाद से सुबे के सभी बालिका गृह की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बिहार की राजनीति में तूफान आ गया है। बात विधानसभा तक पहुंच चुकी है। विरोधी सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है और सरकार बैकफूट में खड़ी दिखाई पड़ रही है। इस कांड के एक आरोपित रसूखदार की उंची पहुंच की जांच चल रही है। जांच की तपीस राजनीति का गलियारे तक पहुंच जाए तो किसी को आश्चर्य नहीं होगा। सूत्र बतातें है कि इस तपीस में कई और सफेदपोश के झुलसने की आशंका प्रबल होती जा रही है।
किशोरियों की शोषण में शामिल थी एक महिला
धीरे-धीरे कई खुलासे हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस कारनामे में मुख्य किरदार निभाने वाली किरण नाम की महिला थी, जो बच्चियों के साथ रहती थी। महिला खुद भी इस घिनौने काम में शामिल थी और बच्चियों को भी दलदल में घसीट रही थी। पुलिस की डायरी में दर्ज मासूमों की दर्द चींख-चींख कर बयां कर रही है कि एक महिला ने उन्हें उसे गंदा काम को करने के लिए मजबूर किया था। पुलिस की तफ्तीश में खुलाशा हुआ कि किशोरियों के साथ हैवानियत का नंगा नाच किया जा रहा था। ताज्जुब की बात तो ये कि बालिका गृह संचालक ब्रजेश ठाकुर का भी उसे संरक्षण प्राप्त था। किशोरियों ने अपने बयान में ब्रजेश ठाकुर का भी जिक्र किया है।
संचालक ने स्वयं भी की दरिंदगी
जांच के दौरान किशोरियों ने पुलिस को बताया कि बालिका गृह के मुख्य संचालक ब्रजेश ठाकुर ने स्वयं भी किशोरियों को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया और इनकार करने पर किशोरियों को लाठी-डंडे पीटकर उसका मुंह बंद करा दिया जाता था। किशोरियों को हिदायत दी गई थी कि किसी से कुछ भी नही कहे। ताज्जुब की बात है कि पिछले छह साल के भीतर यहां से आधा दर्जन किशोरियां लापता हो चुकी है। बावजूद इसके किसी को इसकी भनक कैसे नहीं लगी। फिलहाल, इसमें से एक किशोरी की हत्या का भी खुलाशा हुआ है और मजिस्टेट की देखरेख में आज उसके शव की तलाशी के लिए खुदाई का काम शुरू हो चुका है। समझा जा रहा है कि यहां रहने वाली किशोरियों को कई बड़े रसूखदारो के पास पड़ोसा भी जाता रहा है। हालांकि, अभी इसका खुलाशा होना बाकी है।
इन लोगो पर गठित हो चुका है आरोप
बालिका गृह दुष्कर्म के मामले में जिन लोगो पर अभी तक आरोप गठित हुआ है, उनमें इंदू कुमारी, आवास अधीक्षिका, मंजू देवी, काउंसेलर, चंदा देवी, गृह माता, किरण कुमारी, हेल्पर, नेहा कुमार, नर्स, हेमा मसीह, प्रोबेशन पदाधिकारी का नाम शामिल है। इसी प्रकार मीनू देवी, गृह माता, विकास कुमार, काउंसेलर, दिलीप वर्मा, अध्यक्ष, बाल विकास समिति पर आरोप गठित हो चुका है। स्मरण रहें कि इसमें से एक मात्र दिलीप वर्मा फरार है। जबकि, बाकी आरोपितो को पुलिस गिफ्तार कर चुकी है। इस बीच दिलीप वर्मा के घर की कुर्की जब्ती की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

More like this

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...