होमSocietyसात फेरो के सातो वचन, प्यारी दुल्हनिया भूल ना जाना...

सात फेरो के सातो वचन, प्यारी दुल्हनिया भूल ना जाना…

​दिव्यांग और गरीबी की लडाई मे भारी पड़ा दो चुटकी सिंदूर/ मूकबधिर संजीत ने पेश किया आदर्श विवाह का नमूना/ हर जुबान पर हो रही है बेजुबान संजीत की चर्चा/ चेहराकला के पूनम ने मूकबधिर संजीत को चुना अपना जीवनसाथी

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। राज्य सरकार के दहेजबंदी कानून का सबसे बड़ा लाभ उनलोगो के लिए जिनका किस्मत गरीबी के दौर से गुजर रहा है। दुसरी बात यह कि शादी सामारोह को लोग अत्याधुनिक तरीके से सम्पन्न कराते है। किंतु दो चुटकी सिंदूर की क्या होता है कोई संजीत और पूनम से पूछे।

मीनापुर प्रखण्ड के मुस्तफागंज बाजार पर अखबार बेचने वाला मूकबधिर संजीत कुमार के लिए शनिवार की रात खास पल था। एक तरफ दिव्यांग संजीत तो दुसरी तरफ गरीबी की दलदल मे फंसी पूनम। किंतु दिव्यांग और गरीबी की लडाई मे दो चुटकी सिंदूर जीत गया। वैशाली के महुआ प्रखण्ड के चेहराकला गांव मे वधू पक्ष के दरवाजे पर ना पंडाल ना ही डीजे का शोर। दरवाजे पर अन्य दिनो की तरह बिजली का एक बल्व जल रहा है। गरीबी ऐसी की अगर वहां बिजली चली जाये तो जेनरेटर का भी कोई व्यवस्था नही है। शनिवार की रात जब संजीत की बाराती गंजबाजार से चेहराकला के लिए पहुंची तो गांव वाले इकट्ठा हो गये। आनन फानन मे गांव वाले अगल बगल से बेंच और चौकी की व्यवस्था कर वर पक्ष के लोगो को बैठने का व्यवस्था किया। गरीबी ऐसी की वधू पक्ष के लोग कुर्सी की व्यवस्था भी नही कर सके। आर्थिक मजबूरी के कारण वरमाला का सेज भी नही बनाया जा सका। बाराती दरवाजे पर पहुंचने के बाद ना ही वरमाला ना ही तिलक का रस्म हुआ। गांव से मांग कर लाये गये कुर्सी पर बैठाकर दुल्हा का परीछावन किया गया। इसके बाद सीधे मड़वा पर सात फेरो  के रस्म निभाये गये। दो चूटकी सिंदूर को साक्षी मान सात फेरो के सातो वचन पढे गये। चेहराकला के छठी कक्षा तक पढ चुकी पूनम ने मूकबधिर संजीत को अपना जीवनसाथी चुना। उसके चेहरे पर मुस्कान दिख रहे थे। पूनम के घर पर गरीबी की बानगी साफ तौर पर दिख रही थी। पिताजी नशे की गिरफ्त मे रहने के कारण उसका घर आर्थिक तंगी की चपेट मे आ गया था। पुरे रस्म मे पिताजी कहीं नजर भी नही आये। नाना सच्चिदानंद साह ने कन्यादान की रस्म निभायी। पुरे गांव वाले इस अनोखी शादी से खुश थे। मुस्तफागंज बाजार के चाय दुकानदार गरीबनाथ साह के बेटे संजीत कुमार को जुबान नही है। वह जन्म से ही मूकबधिर है। वावजूद वह पेपर बेचता ही नही है बल्कि अक्षर को देखकर इशारे मे बता देता है कि क्या लिखा है। वह चाय से लेकर जलेबी और पकौड़े भी बना लेता है। भले ही वह बेजुबान है किंतु उसने आदर्श विवाह की बानगी पेश की है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मोहम्मद रफी के आखरी अल्फाज- तो, मैं चलूं….

महान पार्श्व गायक मो. रफी आज हमारे बीच भले नही हो, किंतु, उन्हें भूलना...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार के किसान और बेरोजगार: आखिर क्या है असली समाधान?

बिहार की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी नहीं, आय की कमी है KKN ब्यूरो। बिहार की...

More like this

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...