सोमवार, फ़रवरी 16, 2026 11:04 पूर्वाह्न IST
होमKarnatakaकर्नाटक चुनाव में वादो की बरसात

कर्नाटक चुनाव में वादो की बरसात

Published on

“लोकल से लेकर अपने राज्य और देश, दुनिया की खबरो का अपडेट पढ़ने के लिए KKN Live का न्यूज एप प्लेस्टोर से डाउनलोड कर लें।”

कर्नाटक। कर्नाटक के विधानसभा चुनाव पर पूरे देश की नजर है। हो भी क्यों नही? जानकार मानते है कि यदि यहां भाजपा की जीत हुई तो राहुल गांधी के नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठने शुरू हो जायेंगे और यदि कॉग्रेस ने बाजी मार ली, तो मिशन 2019 के लिए भाजपा का मनोबल टूट जायेगा।

लिहाजा, दोनो ही पार्टी के दिग्गजो ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मतदाताओं को लुभाने के लिए जो घोषणा पत्र जारी किए हैं, दरअसल उनमें एक से बढ़कर एक कई लुभावने वादे किए गए हैं। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी से लेकर भारतीय जनता पार्टी और जनता दलएस तक, सभी ने मतदाताओं को रिझाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है।
स्मरण रहे कि कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सीट है। वर्तमान के भंग विधानसभा में यहां कांग्रेस के पास 122 सीट, जेडीएस के पास 40 सीट, बीजेपी के पास 40 सीट और अन्य के पास 22 सीट है। ऐसे में जाहिर है कि मतदाताओं को रिझाने के लिए पार्टियां किसानों की ऋण माफी से लेकर महिलाओं के लिए लोकलुभावन घोषणाएं और युवाओं को स्मार्टफोन देने का वादा करके सत्ता के शीर्ष तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
इसी कड़ी में भाजपा ने किसानों के सिंचाई के लिए 1.50 लाख करोड़ रुपए का आवंटन करने, राज्य के हर खेत तक पानी पहुंचाने, 20 लाख छोटे किसानो के बंजर जमीन पर खेती के लिए न्यूनतम 10 हजार रुपए तक की राशि देने, भूमिहीन किसानों को 2 लाख रुपए का बीमा करने आदि का वादा कर रही है।
वही, कांग्रेस ने किसानों की आमदनी को दोगुनी करने, किसान इनकम कमीशन बनाने, कृषि कॉरिडोर बनाने, कृषि पैदावार को लेकर बुनियादी ढांचे और उद्योगों तक किसानों की पहुंच बनाने का वादा कर रही है। इसी कड़ी में जेडीएस ने सत्ता पर काबिज होने के 24 घंटों के भीतर ही किसानों के बैंक ऋण माफ करने का वादा किया गया है।
महिलाओं के लिए भाजपा ने बीपीएल से नीचे वाली महिला और लड़कियों को मुफ्त और बाकी महिलाओं को एक रुपए में सैनेटरी नैपकिन देने का वादा किया है। वही, कांग्रेस ने बारहवीं तक फ्री शिक्षा, लड़के और लड़कियों दोनों के लिए और प्रत्येक साल 15 से 20 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया है। जबकि, जेडीएस ने गर्भवती महिलाओं को प्रसव से तीन महीने पहले और तीन महीने बाद छह हजार रुपये की सहायता मुहैया कराने का वादा किया है।
छात्रो के लिए भाजपा ने बीपीएलधारी छात्रो को स्मार्टफोन और कॉलेज स्टूडेंट्स को लैपटॉप देने के साथ भाग्यलक्ष्मी योजना के तहत 2 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। वही, कांग्रेस ने 18 से 23 उम्र के बच्चों को स्मार्टफोन, 11वीं और 12वीं क्लास के छात्रों को फ्री लैपटॉप और इंटरनेट सेवा देने का वादा किया है। जबकि, जेडीएस ने ग्रामीण इलाकों में गरीबी-रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले परिवारों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा कर दी है।
महिला सुरक्षा के नाम पर भाजपा ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के लंबित मुकदमों की जांच के लिए एक हजार महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती करने की बात कही है। वही, कांग्रेस ने महिला पुलिस फोर्स में महिलाओं को 33 फीसदी का आरक्षण देने की घोषणा की है। जबकि, जेडीएस ने गरीबी-रेखा से नीचे वाले परिवारों को हर महीने 30 किलो चावल मुहैया कराने की घोषणा की है। इसी के साथ वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगों को पेंशन देने का वादा किया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

हिरियूर तालुक में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, बस में लगी आग

कर्नाटक के चित्तदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा...

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे

बिहार की राजनीति में नई सरकार के गठन के बाद एक महत्वपूर्ण हलचल देखने...

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 91 वर्ष की आयु में निधन

केंद्रीय गृह मंत्री रहे शिवराज पाटिल का 91 वर्ष की आयु में निधन हो...

बिहार पंचायत चुनाव 2026: ईवीएम से मतदान और आरक्षण में बदलाव की तैयारी

बिहार में 2026 में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई...

बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र : चौथे दिन की कार्यवाही और महत्वपूर्ण घटनाएँ

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज अपने चौथे दिन में प्रवेश कर चुका है।...

बिहार विधानसभा ‘मिथिलामय’ हो गई, 14 विधायकों ने मैथिली में शपथ ली

18वीं बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का उद्घाटन सोमवार को बिहार की सांस्कृतिक विविधता...

उडुपी में पीएम मोदी का संबोधन : गीता, राष्ट्रनीति और सुरक्षा का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक के उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में...

कांग्रेस की हार पर मंथन के बीच दिल्ली रवाना हुए तेजस्वी यादव

बिहार के महागठबंधन (ग्रैंड अलायंस) को हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में करारी...

कंगना रनौत का बयान : पीएम मोदी के नेतृत्व में सनातन धर्म और राष्ट्र की गरिमा का उभार

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने...

प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी की हार पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘लालू के जंगलराज का डर’

बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी नवगठित पार्टी जन सुराज की करारी हार के बाद,...

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान : जन सुराज के लिए अपनी सारी संपत्ति दान की

जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के नेता प्रशांत किशोर ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।...

शपथ ग्रहण समारोह के बाद तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर नीतीश कुमार को बधाई दी

बिहार में 20 नवम्बर 2025 को एक ऐतिहासिक दिन था, जब नीतीश कुमार ने...