होमSocietyभारत विविधताओं वाला देश : सुब्बाराव

भारत विविधताओं वाला देश : सुब्बाराव

Published on

मीनापुर के तुर्की में युवा एकता व सद्भावना शिविर आयोजित

मीनापुर। भारत ऋषि मुनियों का देश है। यहां सभी धर्मों के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं जो विश्व के लिए एक मिसाल है। ये बातें मीनापुर के तुर्की मध्य विद्यालय में आयोजित युवा एकता व सद्भावना शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को अपने संबोधन में राष्ट्रीय युवा योजना के निदेशक डॉ. एसएन सुब्बाराव ने कही।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मानव के अंदर ईश्वर का वास होता है। लिहाजा, किसी को भी किसी की हत्या या शोषण करने का कोई अधिकार नहीं है। अच्छे काम करने वाला व्यक्ति ही भगवान का रूप होता है। हम सब चाहते है कि हमारे बच्चे को सुख शांति मिले।
संस्कृत भाषा की समृद्धि पर जोर देते हुए श्री राव ने कहा कि संस्कृत दुनिया की सबसे पुरानी व समृद्ध भाषा है। इसलिए संस्कृत भाषा को देव भाषा भी माना गया है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को किसी भी तरह के नशापान से दूर रहना चाहिए। नशा मनुष्य के विवेक का अपहरण कर लेता है। कहा कि मौजूदा दौर में भ्रष्टाचार के कारण भारत की साख दुनिया में गिरी रही है। उन्होंने कहा कि मात्र 16 भाषा वाला सोवियत संघ टूट गया जबकि 1,652 भाषा होने के बावजूद भारत अखंड है। हम सभी को इस अखंडता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत रहना होगा।
इससे पहले सुब्बाराव के तुर्की पहुंचने पर शनिचरा स्थान से तुर्की बाजार तक सड़क के दोनों किनारे खड़े होकर लोगों ने श्री राव पर पुष्प की बारिश की और बुके देकर उन्हें सम्मानित किया। मंच पर भारत की संतान नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसका निर्देशन नरेन्द्र भाई ने किया। इसमें मणिपुर, असम, गुजरात, कश्मीर, तामिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, केरल, उड़ीसा, नेपाल, कनार्टक, पंजाब से आये कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
भाईजी ने दिखाया नया सवेरा
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व में रहे दस्यु सरगना बीर बहादुर सिंह कुश्वाहा ने सुब्बाराव उर्फ भाईजी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाई जी के कारण ही उन्हें और उनके 654 साथियों को मुख्यधारा में लौटने और नया सबेरा देखने का मौका मिल है। भाईजी के द्वारा पूरे भारत में सद्भावना यात्रा चलाया जा रहा है। श्री कुशवाहा ने इसकी सराहना करते हुए लोगो से इस यात्रा में शामिल होने का अपील भी किया।
सभा की अध्यक्षता पूर्व मुखिया योगेन्द्र चौधरी ने की। मौके पर मुखिया नीलम कुमारी, पूर्व मुखिया शकुन्तला गुप्ता, किशोरी साह, सीता शरण, बैधनाथ मिश्र, प्रेम कुमार चौधरी, गीता देवी, पार्वती देवी, दिलीप कुमार, सुरेश प्रसाद साह, कुमारी प्रज्ञा, लाल बाबू साह, कृष्ण कुमार शाही, हेमंत कुमार झा, अमन सेवा संस्थान के सचिव डा. रामेश्वर प्रसाद, धर्मेन्द भाई, शीतल जैन, नरेन्द्र भाई, अशोक भगत, मालती सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बांकीपुर: कैसे टूटा भाजपा का अभेद्य किला, क्यों बना प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति का नया केंद्र?

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव हुए, कई सरकारें बनीं और बदलीं।...

More like this

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...