बुधवार, जून 10, 2026 1:57 पूर्वाह्न IST
होमSocietyमुआवजा के लिए 35 वर्षो से टकटकी लगाये हैं मीनापुर के किसान

मुआवजा के लिए 35 वर्षो से टकटकी लगाये हैं मीनापुर के किसान

Published on

भू-अर्जन व जलपथ प्रमंडल विभाग की आपसी खींचतान के बीच पीस रहे हैं किसान

मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड के चांदपरना गांव के 95 किसान को 35 साल से जमीन के मुआवजे का इंतजार है। वे इसके लिए लगातार जिला विशेष भू-अर्जन व जलपथ प्रमंडल कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। दोनों विभागों के बीच आपसी तालमेल के अभाव का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर अनिल कुमार के नेतृत्व में किसान डीएम धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। दूसरी ओर डीएम धर्मेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों की शिकायत पर विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी से रिपोर्ट की मांगी है। डीएम ने बताया कि रिपोर्ट की समीक्षा के बाद तुरंत निर्णय लिया जाएगा।

ये है मामला
मामला बूढ़ी गंडक किनारे बसे चांदपरना गांव में बनाए गये रिटायर्ट बांध से जुड़ा है। बतातें चलें कि वर्ष 1982 में जलपथ प्रमंडल के द्वारा गांव में रिटायर्ट बांध का निर्माण कराया गया था। इसके लिए विभाग ने गांव के 95 किसानों से 9.59 एकड़ जमीन अधीग्रहित किया था। लेकिन, 35 वर्ष बीत जाने के बाद भी इन किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। इस बीच वे मुआवजे की मांग को लेकर लोक शिकायत निवारण से लेकर मुख्यमंत्री तक से गुहार लगा कर थक चुके हैं।
आदेश पर अमल नहीं
विभागीय अधिकारी के यहां दौड़ लगा कर थक चुके किसानों ने जिला लोक शिकायत निवारण में चार वर्ष पहले मामला दर्ज कराया था। लोक शिकायत पदाधिकारी ने 18 नवम्बर 2016 को किसानों के पक्ष में निर्णय सुनाते हुए शीघ्र ही मुआवजा देने का आदेश दिया। बावजूद इसके आज तक कोई भी सक्षम अधिकारी किसानों की सुधि लेने नहीं आया। इससे किसानो में आक्रोश पनपने लगा है।
मुख्यमंत्री का आदेश भी नहीं माने अधिकारी
स्मरण रहें कि इससे सात वर्ष पहले चांदपरना के पीड़ित किसान बिहार के मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंच कर भी फरियाद कर चुके हैं। उनकी शिकायत के आलोक में मुख्यमंत्री ने जलपथ विभाग को तत्काल हस्तक्षेप करके किसानों को बकाए मुआवजे राशि का शीघ्र भुगतान करने का आदेश भी दिया। बतातें चलें कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जमीन की मापी की गई। लेकिन, आज तक मुआवजा नहीं मिला। नतीजा, अब किसान आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बना चुकें हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या अमेरिका भारत का भरोसेमंद साझेदार है?

दोस्त, साझेदार या सिर्फ अपने हितों का प्रहरी? KKN ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कोई स्थायी...

बलूचिस्तान के बाद अब PoK में बगावत! पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में एक बार फिर जनआंदोलन तेज होता दिखाई...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

More like this

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

आज का राशिफल, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Horoscope 10 February 2026 Aaj Ka Rashifal ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार...

Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने...