रविवार, अप्रैल 19, 2026 9:51 पूर्वाह्न IST
होमSocietyऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

Published on

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू हो चुका है। यानी आपका कैलेंडर बदल चुका है। क्या कभी आपने सोचा है कि कैलेंडर नहीं होता तो हमारी या आपकी जिंदगी कैसा होता? तारीख, महीना या साल का अंदाजा कैसे लगाते? दरअसल, कैलेंडर का हमारी जिंदगी में बड़ा महत्व है। वर्तमान में जो कैलेंडर प्रचलन में है। उसको पोप ग्रिगरी ने बनाया है। इसलिए इसको ग्रिगरी कैलेंडर कहा जाता है। इस कैलेंडर में कुल 12 महीना है। क्या आपको मालूम है कि महीने का नाम कैसे पड़ा?

जेनस से बना जनवरी

इसका इतिहास बड़ा ही रोचक है। शुरूआत जनवरी से करते है। आपको जान कर हैरानी होगी कि आरंभ में जनवरी का नाम ‘जेनस’ हुआ करता था। कई दशक बाद जेनस को जनवरी कर दिया गया। दरअसल रोम के एक देवता का नाम जेनस है। शुरुआत के दिनों में कैलेंडर का पहला महीना उन्हीं के नाम पर रखा गया था।

फैबरा से बना फरबरी

लैटिन भाषा में शुद्धि के देवता को ‘फैबरा’ कहा जाता है। इसी फैबरा के नाम पर कैलेंडर का दूसरा महीना यानी फरबरी का नाम रखा गया। हालांकि, कई जानकार इससे सहमत नहीं है। ऐसे लोगो का मानना है कि रोम की देवी का नाम फेबुएरिया है और इन्हीं के नाम पर फरबरी का नाम रखा गया था।

मार्स से बना मार्च

रोमन के एक देवता ‘मार्स’ हुआ करते है। इन्हीं के नाम पर मार्च महीने का नाम रखा गया। आपको बताते चलें कि रोमन के लोग मार्च को ही वर्ष का पहला महीना मानने है। इसी को आधार मान कर दुनिया की कई देशों में आज भी मार्च के महीने को वित्त वर्ष का महीना माना जाता है।

अप्रैल मई और जून

लैटिन के शब्द ‘एंपेरायर’ से अप्रैल महीने का नाम रखा गया। एंपेरायर का मतलब होता है ‘कलियों का खिलना’। यानी बसंत का आगमन। मई महीने के नाम के पीछे कहा जाता है कि रोमन के एक देवता ‘मरकरी’ की माता का नाम ‘माइया’ था और माइया से ही मई महीने का नाम पड़ा। रोम के सबसे बड़े देवता को ‘जीयस’ कहा जाता है। उनकी पत्नी का नाम ‘जूनो’ था। जूनो से ‘जून’ शब्द को लिया गया है।

जुलाई से नवम्बर तक

इसी तरह रोमन साम्राज्य के एक ख्याती प्राप्त शासक ‘जुलियस सीजर’ के नाम पर जुलाई का नाम रखा गया। संयोग से जुलियस का जन्म और मृत्यु दोनों जुलाई महीने में ही हुई थी। अगस्त महीने का नाम ‘सैंट आगस्ट सीजर’ के नाम पर रखा गया है। सितंबर का नाम लैटिन के एक शब्द ‘सेप्टम’ से बना है। रोम में सितंबर को सप्टेम्बर कहा जाता है। लैटिन के आक्टो से अक्टूबर और नवम से नवम्बर महीना का नाम लिया गया है।

 डेसम से बना दिसम्बर

साल का आखरी महीना यानी दिसंबर का नाम लैटिन के ‘डेसम’ शब्द से लिया गया है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से दिसंबर को वर्ष का बारहवां और आखिरी महीना माना जाता है। दिसम्बर को ग्रेगरी महीना कहा जाता है। ग्रेगरी यानी 31 रोज का महीना। कैलेंडर में ऐसा कुल सात ग्रेगरी महीना है। दिसंबर महीने में उत्तरी गोलार्द्ध पर सूरज की रौशनी सबसे कम और दक्षिणी गोलार्द्ध पर सबसे अधिक होता हैं। रोचक बात ये कि दिसंबर और सितम्बर का सप्ताह एक ही दिन से शुरू होता हैं।

मौसम का चक्र

कैलेंडर का अपना इतिहास है। इसमें कोई शक नहीं कि कैलेंडर का पूरा इतिहास मौसम के चक्र की समझ से जुड़ा है। पिछले दो हजार साल में कैलेंडर में कई संशोधन करने पड़े है। धीरे-धीरे हम ये जान पाए कि हमारी पृथ्वी सूरज का एक चक्कर ठीक-ठीक कितने समय में लगाती है। हिसाब बनाने के लिए चांद का भी सहारा लिया गया।

कैलेंडर का इतिहास

वर्तमान में जो कैलेंडर प्रचलन में है उसको आखिरी बार पोप ग्रिगरी 13वां ने संशोधित किया था। लिहाजा इसको ग्रिगरी कैलेंडर कहा जाता है। इससे पहले 5 अक्टूबर 1582 तक जो कैलेंडर प्रचलन में था उसे जूलियन कैलेंडर कहते हैं। इसको ईसा पूर्व 46 में जूलियस सीजर ने संशोधित किया था। इससे पहले वाले कैलंडर को रोमन कैलेंडर कहा जाता था। रोमन कैलेंडर में एक वर्ष में 304 दिन की गणना होती थी। वह दस महीना का होता था।

साल के दिनों का निर्धारण

धर्माचार्य ‘सेंट वीड’ पहले ऐसे संत थे, जिन्होंने ग्रिगरी कैलेंडर के निर्माण की आधार रखी। उन्होंने आठवीं शताब्दी में यह निष्कर्ष दिया कि एक साल में 365 दिन पांच घंटा, 48 मिनट और 26 सेकेंड होता हैं। वीड के पांच सौ साल बाद एक वैज्ञानिक हुए ‘रोजर बेकन’…। उन्होंने वर्ष 1582 में ऐतिहासिक संशोधन किया।

26 सेकेंड का है विवाद

ग्रिगरी संशोधन के समय लगभग 11 मिनट प्रतिवर्ष का संशोधन तो हो गया। लेकिन 26 सेकेंड का फर्क अभी भी बना हुआ है। कहतें है कि इसी 26 सेकेंड के फर्क से ग्रिगरी कैलेंडर पिछले 435 सालो में तीन घंटे की खामी दर्शा रहा है। यानी वर्ष 4909 आते- आते इस कैलेंडर में पूरे एक दिन का फर्क हो जाएगा। जानकार इसको ठीक करने की मुहिम में लगातार जुटे हुए है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

बंगाल 2026: असली लड़ाई वोट की नहीं, सिस्टम की है

पश्चिम बंगाल की राजनीति अब सिर्फ चुनाव नहीं रह गई है… यह लड़ाई बन...

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...

क्या टीपू सुल्तान हीरो थे या विवादित शासक?

क्या आप जानते हैं कि 18वीं सदी में भारत के एक राजा ने रॉकेट...

More like this

क्या ट्रंप हार गए ईरान से? स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर संकट, चीन की एंट्री और भारत के लिए बड़ा खेल

KKN ब्यूरो। क्या सच में Donald Trump ईरान के सामने झुक गए? क्या अमेरिका...

क्या ईरान सिर्फ एक देश है या एक ऐसी रणनीति, जिसे हराना नामुमकिन है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है… कि दशकों से प्रतिबंध झेल रहा एक...

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

क्या दुनिया एक और हिरोशिमा मोमेंट की ओर बढ़ रही है?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया को पता भी है कि मिडिल ईस्ट में चल रही...

ईरान पर अमेरिकी हमला या चीन को घेरने की रणनीति?

KKN ब्यूरो। क्या मिडिल ईस्ट में उठती हर जंग की आग के पीछे कोई...

मिडिल ईस्ट की जंग: क्या दुनिया की इंटरनेट नसों पर कब्ज़े की लड़ाई शुरू हो चुकी है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है कि मिडिल ईस्ट की हर जंग का...

क्या मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई अमेरिका की दादागिरी?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया एक बार फिर उसी खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, जहां...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...