प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी सुधारों की नई पहल “जीएसटी बचत उत्सव” की घोषणा की है। 22 सितंबर से शुरू होने वाले इस उत्सव में जनता को टैक्स स्लैब में बदलाव, कुछ वस्तुओं पर टैक्स दरों में कमी और खर्चों में राहत का लाभ मिलेगा। पीएम मोदी ने इसे आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियान से जोड़ते हुए राज्यों को विकास का साझेदार बनाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि जीएसटी का उद्देश्य “वन नेशन-वन टैक्स” की भावना को साकार करना है, जिससे गरीब, मध्यम वर्ग, MSMEs, महिलाएं और युवा सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।
