रविवार, मई 31, 2026 9:06 अपराह्न IST
होमNationalपीएम मोदी को भेज दिया 56 इंच का चोली

पीएम मोदी को भेज दिया 56 इंच का चोली

सैनिक की पत्नी ने तोहफे मे भेजी चोली और चिट्ठी

संतोष कुमार गुप्ता

फतेहाबाद। सीमा पर शहीद होने वाले देश के जाबांज सैनिक को लेकर अब लोगो का सब्र जबाब देने लगा है।रिटायर सैनिक की अर्धागिंनी ने पीएम से ताबड़तोड़ सवाल पूछे है।पीएम बनने से पहले बड़ी बड़ी बाते करते थे।अब तो आपके कंधे पर पुरा देश की जिम्मेदारी है अब क्या हुआ आपको।उसको पीएम नरेंद्र मोदी से काफी उम्मीदें थी। एक सैनिक की पत्नी की ओर से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्‌ठी और एक चोली भेजी गई है। सैनिक की पत्नी ने लैटर में पीएम को अपने 56 इंच के सीने पर चोली पहनने और सेना के जवानों के हाथों को खोलने की अपील की गई है। सैनिक की पत्नी सुमन रानी ने आज अपने रिटायर्ड फौजी पति धर्मबीर के साथ जिला सैनिक बोर्ड पहुंची और वहां पर पीएम के नाम एक चोली और एक लेटर भेजा। जिसमें पीएम को चुनाव से पहले उनके 56 इंच के सीने की बात को याद दिलाया गया है।
सैनिक की पत्नी ने पीएम को जो पत्र भेजा है, उसमें कहा है कि पहले सैनिक के शहीद होने की बात से उनके परिवार का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता था, लेकिन अब यह डर रहता है कि वहां कश्मीर में कोई लात मरेगा कोई पथ्थर मारेगा या सिर काट कर ले जायेगा।
लैटर में लिखा है कि पिछले दिनों कुछ वीडियो और खबरों में सैनिकों को कुछेक आतंकियों द्वारा बेइज्जत किया जा रहा है। लातें मारी जा रही हैं, पत्थर मारे जा रहे हैं ,सैनिकों के सिर तक काट कर ले गए। गोलियों से शहीद होते तो कोई दिक्कत नहीं, इस तरह सैनिकों के हाथ बंधे हुए हैं, वो सब कुछ कर सकने की स्थिति में भी कुछ नहीं कर सके, ये अपने आप में बहुत बड़ी शर्म की बात है।
सरकार बनने से पहले तो की थी बड़ी बड़ी बातें और अब….
सुमन रानी ने कहा- बीजेपी की सरकार बनने से पहले प्रधानमंत्रीजी आपने बड़ी बड़ी बातें की थीं कि एक के बदले 10 सिर काट कर लाने चाहिये। प्रेम पत्र नहीं लिखना चाहिए, दुश्मन को उसी की भाषा में जबाब देना चाहिए। इन्हीं बातों से प्रभावित होकर देश की जनता ने बहुमत से सरकार बना दी, तब लगा कि देश के दुश्मनों को तो सबक सिखाया जा सकेगा। अब कोई हेमराज की तरह शहीद नहीं होगा। दुश्मन ऐसा करने की सोच भी नहीं सकेगा। लेकिन ऐसे हादसे कई बार हो गए और प्रधानमंत्री जी दुश्मनों को कभी शाॅल भेंट कर रहे हो कभी उनके साथ चाय पीने और बधाई देने चले जाते हो ऐसी शर्मनाक घटना होने पर वही पहले वाली सरकार की तरह कड़े शब्दों में निन्दा,सख्त धमकी,ओर बातो बातो में करारा जबाब दे देते हो। सैनिकों के हाथ बंधे लग रहे हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

भारत–बांग्लादेश सीमा पर तेज हुई फेंसिंग, लेकिन क्यों बढ़ रहा है तनाव?

KKN ब्यूरो। भारत ने बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की दिशा में...

झारखंड के तीन अद्भुत पार्क Rock Garden, Jubilee Park & Zoological Park की रहस्यमयी कहानी

क्या पत्थर बोल सकते हैं? क्या एक पार्क इतिहास की खामोश कहानी सुना सकता...

More like this

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...
00:07:59

कर्ज में डूबे राज्य, फिर भी मुफ्त योजनाएं क्यों?

क्या आपने कभी सोचा है कि चुनाव आते ही अचानक मुफ्त योजनाओं की बाढ़...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...
00:10:10

क्या चीन-बांग्लादेश की साज़िश से घिर गया भारत? सिलिगुड़ी कॉरीडोर पर क्यों मंडराया खतरा

भारत का सबसे संवेदनशील इलाका — सिलिगुड़ी कॉरीडोर, जिसे दुनिया चिकेन नेक के नाम...

Pariksha Pe Charcha 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से की सीधी बातचीत

Pariksha Pe Charcha 2026 का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

Budget 2026 : महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा बजट, She Mart और लखपति दीदी को नई रफ्तार

केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने पर...

Union Budget 2026–27: बजट के बाद क्या सस्ता हुआ, क्या हुआ महंगा

देश की वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने रविवार को लोकसभा में वर्ष 2026–27 का...

AMU Admission 2026 : शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए अहम खबर...

यूपी पुलिस की बड़ी भर्ती प्रक्रिया आज आवेदन की अंतिम तिथि, 32,679 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से जारी UP Police...

Tatkal Ticket New Rules 2026 : तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव

 Indian Railways ने Tatkal Ticket Booking प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के...

अजित पवार का अंतिम संस्कार : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, शोक में डूबा महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की राजनीति ने गुरुवार को एक बड़े और अपूरणीय नेता को खो दिया।...

बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में शोक की लहर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया।...

अजीत पवार विमान दुर्घटना : बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, हालात की जांच जारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar को ले जा रहा विमान बुधवार को बारामती में...