Home Sports ब्रावो ने धोनी के सबसे बेहतरीन कप्तान होने के गिनाए कई कारण

ब्रावो ने धोनी के सबसे बेहतरीन कप्तान होने के गिनाए कई कारण

एमएस धोनी और ब्रावो

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में काफी क्रिकेट खेली है। इस अनुभव के आधार पर उन्होंने बताया है कि, कैसे धोनी लोगों को CSK कैम्प में सहज  महसूस कराते हैं। ब्रावो सबसे पहले 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेले थे। इसके अलावा उन्होंने दुनियाभर की काफी T-20 क्रिकेट खेली हैं, जहां उन्हें कई कप्तानों के अंडर खेलने का मौका मिला। मगर, जहां बात आती है सबसे बेहतरीन कप्तान की, तो इसमें ब्रावो एमएस धोनी का नाम सबसे ऊपर रखते हैं।

धोनी खिलाड़ियों की ताकत अच्छे से जानते हैं 

ESPN से वीडियो चैट करते हुए ब्रावो ने कहा कि, चेन्नई को अपने ड्रेसिंग रूम में कई कप्तान मिले हैं जिसमें ब्रैंडन मैकुलम, फाफ डुप्लेसिस, खुद मैं और माइक हसी का नाम प्रमुख है। इन सारे खिलाड़ीयों में ज़्यादातर खिलाड़ी अपनी टीम के भी कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि, धोनी हमेशा हम सबसे कहते हैं कि, आप सब यहां हो क्योंकि आप बेहतर हो, इसलिए आप में से किसी को यहां साबित करने की आवश्यकता नहीं है, कि आप यहा क्यों है? फ्रेंचाइजी आपकी ताकत के बारे में सब जानती है और आपको ऑफर करती है।

ब्रावो ने धोनी के सबसे बेहतरीन कप्तान होने के गिनाए कई कारण

उन्होंने कहा कि, जब आप CSK से जुड़ते हो, तो ऐसा महसूस होता है कि, आपके करियर की शुरुआत एक बार फिर से हो रही है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी शेन वॉटसन और अंबाती रायुडू का नाम लिया जो मुंबई से निकलकर CSK से जुड़े थे। साथ ही, चेन्नई से जुड़ने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों के करियर का ग्राफ लगातार ऊपर बढ़ता चला गया। धोनी पर बात करते हुए ब्रावो ने कहा कि, वो कभी खिलाड़ियों को दबाव नहीं लेने देते हैं। खेल के बाहर उनका कमरा खिलाड़ियों के लिए हमेशा खुला रहता है, जहां आप जाकर उनसे बात-चीत कर सकते हैं। वो ऐसा महौल बनाते हैं, जिसमें सब सहज महसूस कर पाते हैं। इसके अलावा ब्रावो ने बताया कि, एमएस धोनी कभी भी सुपरस्टार जैसे बिहेव नहीं करते हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version