Home Entertainment पंकज त्रिपाठी उठा रहे हैं अपनी वेब सीरीज ‘मिजार्पुर’ का आनंद

पंकज त्रिपाठी उठा रहे हैं अपनी वेब सीरीज ‘मिजार्पुर’ का आनंद

पंकज त्रिपाठी

कोरोना वायरस महामारी के कारण जारी लॉकडाउन के दौरान अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने शो ‘मिर्जापुर’ का लुफ्त उठा रहे हैं। इस शो मे पंकज त्रिपाठी गैंगस्टर ‘कालीन भइया’ के किरदार में नजर आए थे। उनका कहना है कि, अपने शो को दोबारा देखने का अनुभव काफी खूबसूरत रहा।

साथ ही उन्होने कहा कि, ‘जब आप शूटिंग करते हैं, तब आपको कहानी तो पता होती है, लेकिन आप बस अपने किरदार पर ही ध्यान देते हैं। मुझे इस शो की कहानी शुरू से लेकर अंत तक पसंद है, लेकिन एक दर्शक के तौर पर इसे देखने पर मुझे इसकी खूबसूरती का एहसास हुआ।’

उन्होने आगे कहा, ‘मुझे जानकार आश्चर्य होता था कि, लोग कहानी को आगे के समय के लिए बचाकर क्यों नहीं रखते हैं, क्यों नहीं एक समय पर एक ही एपिसोड देखते हैं, लेकिन मिर्जापुर की कहानी कुछ ऐसी है कि, एक एपिसोड के बाद आप इसकी आगे की कहानी को जानने के लिए बेबस हो जाते हैं।’

उन्होंने कहा कि, लॉकडाउन के दौरान शो को देखते समय उन्हें एहसास हुआ कि, टीम ने वाकई में बेहतरीन काम किया है।

आपको बताते चले की ये बातें पंकज त्रिपाठी ने “हिन्दुस्तान टाईम्स” को दिये एक इंटरव्यू में कहीं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version