मंगलवार, मई 19, 2026 7:40 पूर्वाह्न IST
होमSportsअफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा कोचिंग स्टाफ के वेतन में कटौती

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा कोचिंग स्टाफ के वेतन में कटौती

Published on

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने घोषणा किया है, कि कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए, वह इस महीने अपने कोचिंग स्टाफ के वेतन में 25 प्रतिशत की कटौती करेगा। ACB के इस फैसले का प्रभाव मुख्य कोच लांस क्लूजनर, बल्लेबाजी कोच एचडी एकेरमैन और सहायक कोच नवरोज मंगल पर पड़ेगा, जिनके वेतन में कटौती की जाएगी।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, जून में अगर अफगानिस्तान का जिम्बाब्वे दौरा रद्द होता है, तो वेतन की कटौती में 50 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। ACB के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लुतफुल्लाह स्टानिकजई ने कहा, “यह हमारी बचत तथा लागत की रणनीति का एक हिस्सा है, क्योंकि हम कोविड-19 संकट से प्रभावित हैं। हमने मई के लिए कोच के वेतन में 25 फीसदी की कटौती करने का फैसला किया है और अगर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत नहीं होती है, तो जून में यह 50 प्रतिशत हो सकता है।”

अगर T-20 समय पर नही हुआ, तो प्रभाव नकारात्मक होगा

स्टानिकजई ने कहा कि, उन्हें राजस्व का नुकसान हुआ है और अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T-20 विश्व कप, यदि निश्चित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होता है, तो इसका और नकारात्मक प्रभाव होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि, “हम इस बात से पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं कि, एशिया कप होगा और वहां से हमें राजस्व प्राप्त होंगे। यदि T-20 विश्व कप नहीं होता है, तो अगले साल और उससे आगे भी हम बुरी तरह से प्रभावित होंगे।” एशिया कप अफगानिस्तान का अगला आधिकारिक कार्यक्रम है। लेकिन, ACB और ज़िम्बाब्वे क्रिकेट, ज़िम्बाब्वे में ही पाँच T-20 मैच खेलने के लिए सहमत हुए हैं, जो कि फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) का हिस्सा नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार, ACB ने अपने सभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को 2020 की पहली तिमाही का भुगतान कर दिया है। लेकिन, यदि जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच T-20 मैचों की सीरीज नहीं होती है, तो उनके वेतन के ढांचे की समीक्षा की जा सकती है। अभी ACB ने सीनियर टीम के 32 खिलाड़ियों और 55 घरेलू क्रिकेटरों को अनुबंध दे रखा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

दशम, हुण्डरू और रजरप्पा फॉल की अनसुनी सच्चाई

क्या आपने कभी सोचा है कि पानी सिर्फ बहता नहीं… बल्कि गरजता भी है?...

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...

जानिए, क्या है मुजफ्फरपुर की शाही लीची का रहस्य

क्या आपने कभी सोचा है कि बिहार के मुजफ्फरपुर की शाही लीची को पूरी...

बिहार में ‘सम्राट कैबिनेट’ का बड़ा दांव, निशांत को स्वास्थ्य तो बीजेपी के पास गई शिक्षा की कमान

KKN ब्यूरो। बिहार की नई सत्ता व्यवस्था अब पूरी तरह आकार ले चुकी है।...

More like this

क्या ट्रंप हार गए ईरान से? स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर संकट, चीन की एंट्री और भारत के लिए बड़ा खेल

KKN ब्यूरो। क्या सच में Donald Trump ईरान के सामने झुक गए? क्या अमेरिका...

क्या ईरान सिर्फ एक देश है या एक ऐसी रणनीति, जिसे हराना नामुमकिन है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है… कि दशकों से प्रतिबंध झेल रहा एक...

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

क्या दुनिया एक और हिरोशिमा मोमेंट की ओर बढ़ रही है?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया को पता भी है कि मिडिल ईस्ट में चल रही...

ईरान पर अमेरिकी हमला या चीन को घेरने की रणनीति?

KKN ब्यूरो। क्या मिडिल ईस्ट में उठती हर जंग की आग के पीछे कोई...

मिडिल ईस्ट की जंग: क्या दुनिया की इंटरनेट नसों पर कब्ज़े की लड़ाई शुरू हो चुकी है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है कि मिडिल ईस्ट की हर जंग का...

क्या मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई अमेरिका की दादागिरी?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया एक बार फिर उसी खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, जहां...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...
00:07:40

क्या है ग्वादर का सच: अरब सागर के किनारे कैसे भूख और प्यास के बीच चीन का हो गया कब्ज़ा

ग्वादर, जिसे पाकिस्तान का भविष्य कहा गया, आज सवालों के घेरे में है। CPEC,...

जब जगमगा उठा जर्मनी का आसमान

19 जनवरी 2026 — एक रात जो खगोल विज्ञान और सोशल मीडिया दोनों पर...

77वें गणतंत्र दिवस पर देश में उत्साह और गर्व का माहौल

भारत सोमवार, 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन...

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

मोतिहारी में बनेगा इतिहास, विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को होगी दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना

बिहार के मोतिहारी जिले के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को...
00:13:59

क्या है ट्रंप की तानाशाही का खौफनाक सच

कहतें हैं… रात के सन्नाटे में समंदर हमेशा बेचैन नहीं होता। लेकिन उस रात…...