Home Haryana महिला आईएएस ने लगाया यौन शोषण करने का आरोप

महिला आईएएस ने लगाया यौन शोषण करने का आरोप

हरियाणा। एक महिला आईएएस ने अपने उच्चाधिकारी पर यौन शोषण करने का आरोप लगा कर खलबली मचा दी है।

घटना, हरियाणा की है। हरियाणा सरकार में तैनात 28 वर्षीय एक महिला आईएएस अधिकारी ने फाइलों पर विपरीत टिप्पणी लिखने पर अपने वरिष्ठ अफसर पर उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा कर सनसनी फैला दिया है। महिला अधिकारी ने घटना का विवरण देते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट भी लिखी है।
हालांकि वरिष्ठ अफसर ने उक्त महिला अधिकारी द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। अफसर ने दावा किया कि महिला अफसर को सलाह दी गई थी कि अन्य अधिकारियों द्वारा स्वीकृत फाइलों में गलतियां नहीं निकालें। वहीं महिला ने फेसबुक पर लिखा है कि उनके बॉस ने उन्हें 22 मई को अपने दफ्तर में बुलाया और उन्हें धमकाया। महिला अधिकारी ने इस घटना के संबंध में राष्ट्रपति को ईमेल भेजा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version