होमNationalक्या है चीफ़ जस्टिस से नाराजगी की वजह, जानिए इस रिपोर्ट में

क्या है चीफ़ जस्टिस से नाराजगी की वजह, जानिए इस रिपोर्ट में

Published on

नई दिल्ली। भारत के सर्वोच्च अदालत के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा इन दिनो सुर्खियों में है। सुर्खियां इस लिए नही की वह मृदुभाषी है। इसलिए भी नही कि उन्होंने गरीब क़ैदियों को मुफ़्त क़ानूनी सलाह दिए जाने और एफ़आईआर को 24 घंटे के भीतर वेबसाइट पर डाले जाने जैसे अहम आदेश दिए हैं।

आपको याद ही होगा कि श्री मिश्रा देश के पहले चीफ जस्टिस है, जिन्होंने सिनेमाघरों में फ़िल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजाए जाने का हुक्म दिया था। इसी प्रकार जस्टिस मिश्रा ने महाराष्ट्र के डांस बार पर लगी रोक को हटा कर भी राजनेताओं से बैर मोल लिया था। आपको याद ही होगा कि मुंबई में सीरियल बम धमाकों के सिलसिले में दिए गए उनके फ़ैसले से आतंक का कारोबार करने वाले काफी घबरा गए थे और आतंकियो ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। आतंकियो ने जस्टिस मिश्रा के घर के पीछे के दरवाज़े पर एक चिट्ठी फेंककर धमकी दी थी कि चाहे तुम्हारे पास कितनी भी कड़ी सुरक्षा हो, हम तुम्हें ख़त्म कर देंगे। इसी धमकी के बाद जस्टिस मिश्रा को ज़ेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई गई और उन्हें बुलेटप्रूफ़ कार मुहैय्या कराई गई। उनके साथ पुलिस के गाड़ियों का एक दल भी होता है। यहां आपको जानना जरुरी है कि जस्टिस मिश्रा उस बेंच के मुख्य जज थे, जिसने 1993 के सीरियल ब्लास्ट के दोषी याक़ूब मेमन की दया याचिका ख़ारिज की थी और इसी फैसले के बाद से वे राष्ट्र विरोधी तत्वो के निशाने पर आ गये थे। हद तो ये कि जस्टिस मिश्रा देश के पहले चीफ जस्टिस बन गए, जिन पर महाभियोग चलाने के लिए सांसदो का एक बड़ा ग्रुप ने नोटिस तक दे दिया। हालांकि, उपराष्ट्रपति ने महाभियोग के नोटिस को खारिज कर दिया है।
बहरहाल, उन पर आरोप लग रहे हैं कि वे ख़ास तरह के मुक़दमों को कुछ ख़ास जजों को देते हैं, यहां तक कि ग़लत हलफ़नामे पर ज़मीन लेने के पुराने आरोप भी उन पर लगाए गयें हैं। वे भारतीय न्याय-व्यवस्था के इतिहास में पहले मुख्य न्यायधीश हैं, जिनके साथ काम करने वाले चार सीनियर जजों ने प्रेस-कॉन्फ़्रेंस करके देश की सबसे ऊंची अदालत के कामकाज पर सवाल उठाए थे।
दरअसल, कांग्रेस और छह अन्य दल जस्टिस लोया की मौत की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग को नकारने की वजह से मुख्य न्यायाधीश से नाराज़ हैं। नाराजगी का एक और बड़ा कारण अयोध्या विवाद से जुड़ा है। जस्टिस मिश्रा ने अयोध्या में रामजन्मभूमि विवाद के मालिकाना हक़ के मुकदमे की नियमित सुनवाई का आदेश देकर राजनीतिक हलको में खलबली मचा दी है।
भारत के पूर्व क़ानून मंत्री और मशहूर वकील शांति भूषण ने तो एक लेख लिखकर जस्टिस दीपक मिश्रा को मुख्य न्यायाधीश बनाये जाने की नैतिकता पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। शांति भूषण ने अपने लेख में ज़मीन आवंटन और दूसरे मामलों का ज़िक्र करते हुए अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल के सुसाइड नोट का भी ज़िक्र किया जिसमें सुप्रीम कोर्ट में जारी रिश्वतख़ोरी की बात कही गई थी।
स्मरण रहें कि चीफ़ जस्टिस श्री मिश्रा ओडिशा के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके दादा पंडित गोदाबरिश मिश्रा ओडिशा के नामी कवि थे और स्वतंत्रता आंदोलन में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहे थे। इसी प्रकार चीफ़ जस्टिस मिश्रा के पिता रघुनाथ मिश्रा कांग्रेस पार्टी के सक्रिय नेता थे और बानपुर विधानसभा क्षेत्र से कॉग्रेस की टिकट पर दो बार विधायक भी रह चुके हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश रह चुके रंगनाथ मिश्रा उनके सगे चाचा थे और उनके दूसरे चाचा लोकनाथ मिश्रा 1990 के दशक में असम के राज्यपाल रह चुके है। अंत में देश के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर उनका कार्यकाल इतना नाटकीय हो जाएगा, शायद उन्होंने भी नही सोचा होगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तीस मिनट में 9 मीटर पानी! क्या हिमालय बदल रहा है?

26 अगस्त 2026 को नेपाल-चीन सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमालय की...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

More like this

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

एनर्जी ड्रिंक से पैकेटबंद खाने तक: सुविधा के नाम पर शरीर के साथ कितना बड़ा सौदा?

बाजार की चमकदार पैकेजिंग के भीतर छिपी चीनी, नमक, वसा और कैफीन शरीर को...

डायबिटीज लाइलाज है या इलाज का तरीका पुराना पड़ चुका है?

भारत में 101 मिलियन लोगों को डायबिटीज, 136 मिलियन प्री-डायबिटीज की जद में; दुनिया...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

पढ़ाई महंगी, नौकरी और परीक्षा पर भरोसा भी संकट में

कैंपस से सड़क तक बढ़ती बेचैनी सिर्फ बेरोजगारी की कहानी नहीं; यह उस पीढ़ी...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना? (भाग–2)

क्या पेपर लीक केवल आज की समस्या है? KKN ब्यूरो। यदि कोई यह मानता...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...