होमSocietyखेमाइपट्टी के ग्रामीणों ने सड़क पर धनरोपनी करके जताया बिरोध

खेमाइपट्टी के ग्रामीणों ने सड़क पर धनरोपनी करके जताया बिरोध

Published on

12 वर्षों से खेमाइपट्टी के करबला चौक से लेकर कुम्हारपट्टी तक नहीं बन रही है सड़क

मुजफ्फरपुर। मीनापुर के खेमाइपट्टी में 12 वर्षों से सड़क बनने के इंतजार में बैठे ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने खेमाईपट्टी के करबला चौक पर सड़क पर धनरोपनी कर अपने गुस्से का इजहार किया।
ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे सैयद असगर इमाम ने बताया कि खेमाईपट्टी गांव के करबला चौक से लेकर कुम्हारपट्टी तक सवा किलोमिटर लंबी सड़क पिछले 12 वर्षों से जर्जर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2004 में निर्माण के लिए इस सड़क का चयन हुआ था। ठेकेदार ने वर्ष 2005 में इस सड़क से सोलिंग उखाड़ कर गिट्टी बिछा दी। इसके बाद 12 वर्षों से कोई भी इस सड़क की सुधि लेने नही आया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। आलम ये है कि इस जर्जर सड़क पर गांव के अली अहमद अंसारी, मो. जलील, कमल पासवान, सगीरन खातून समेत कई लोग जख्मी भी हो चुके हैं।
ग्रामीणो का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। ग्रामीणों बताया कि यदि शीघ्र ही इस सड़क का निर्माण नही हुआ तो डीएम का घेराव किया जाएगा। धनरोपनी के दौरान सज्जाद इमाम, अली अहमद अंसारी, राज कुमार, मुन्ना अंसारी, महेश प्रसाद, चंदन राम, लड्डू पासवान, गौरी चौधरी, महेश प्रसाद, लालबाबू ठाकुर, भोला ठाकुर आदि शामिल थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

क्या अमेरिका पर भरोसा करने का दौर खत्म हो रहा है? भारत की नई चुनौती

दुनिया की राजनीति में अमेरिका की ताकत पर शायद ही कोई सवाल उठाता है,...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

More like this

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...