Society

विकास के नाम पर ठगी के शिकार हुए लोगो में आक्रोश

मीनापुर के चतुरसी पंचायत में कभी भी भड़क सकता है असंतोष

राजेश कुमार
मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड में चतुरसी पंचायत एक ऐसा पंचायत जहां आज की तारीख में विकाश महज छलावा बन कर रह गया है। पूर्वी चंपारण एवं मुजफ्फरपुर का बार्डर इलाका होने के बावजूद लगभग सात हज़ार की आबादी वाले इस पंचायत में आज तक एक पंचायत भवन या सामुदायिक भवन का निर्माण भी नही हो सका है। इसी पंचायत में दरियापुर एक गांव है, जहां पिछले दशक में ही एक विद्यालय का भवन भी बना। अब वह भवन जर्जर होने लगा है। किंतु, आज तक इस विद्यालय को महज एक शिक्षक भी मयस्सर नही हुआ।
पंचायत का कोई भी मार्ग मुख्य मार्ग से जुड़ा न होने के कारण आम जन को शहर आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। एक उपस्वास्थ्य केंद्र है, वह भी बदहाल। अभी तक पंचायत की किसी भी सड़क का कालीकरण नही होना चौका देता है। एक के बाद एक माननीय का कार्यकाल पुरा होता रहा और लोग अपनी अंतहीन समस्याओं की दलदल में धसते चले गये।
मीनापुर जिला परिषद 32 के जिला पार्षदो ने भी जन समस्याओं को तबज्जो देना उचित नही समझा। पंचायत राज व्यावस्था को लागू हुए दो दशक बीतने को है। बावजूद इसके यहां से भी लोगो को निराशा ही हाथ लगी। कहतें हैं कि आज के तारीख में इस पंचायत के लोगों में अपने जनप्रतिनिधियों के प्रति व्याप्त रोष, दावानल बन जाये तो किसी को आश्चर्य नही होगा।

This post was published on जुलाई 31, 2017 12:36

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

Manipur की दर्द भरी दास्तान: हिंसा, राजनीति और समाधान की राह

Manipur की दर्द भरी दास्तान में झाँकिए, जहां हिंसा, राजनीति और संघर्ष ने इस राज्य… Read More

जुलाई 24, 2024
  • Videos

क्या अतीत के पन्नों में छुपा है Manipur हिंसा की असली वजह

Manipur में बढ़ती हिंसा और आक्रोश के पीछे की कहानी को जानने के लिए देखिए… Read More

जुलाई 17, 2024
  • Videos

क्या Bihar को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा या दरक जायेगा समीकरण…

विशेष राज्य का दर्जा: जी हां, विशेष राज्य का दर्जा। भारत की राजनीति में इन… Read More

जुलाई 10, 2024
  • Videos

तीन नए कानून : कैसे काम करेगा भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम

क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम… Read More

जुलाई 3, 2024
  • Videos

अंग्रेजों का शिक्षा नीति और भारत का प्राचीन गुरुकुल : हकीकत हैरान करने वाली है

आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे भारतीय शिक्षा प्रणाली की ऐतिहासिक सच्चाई पर,… Read More

जून 26, 2024
  • Videos

क्या तीसरी बार मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी? एनडीए की चुनौतियाँ और भविष्य…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका… Read More

जून 19, 2024