Home Society अनशनकारी आज करेंगे मीनापुर में सड़क जाम

अनशनकारी आज करेंगे मीनापुर में सड़क जाम

मुजफ्फरपुर। कंचन हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से मीनापुर प्रखंड मुख्यालय पर आमरण अनशन कर रहे लोक चेतना दल के प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने बुधवार से मुजफ्फरपुर-शिवहर स्टेट हाईवे को जाम करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि अनशन करते हुए एक सप्ताह बीतने के बाद भी सिवाईपट्टी पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। लिहाजा, अब बुधवार से मीनापुर प्रखंड मुख्यालय के समीप ही स्टेट हाईवे को जाम करके सड़क पर ही अपने समर्थको के साथ गिरफ्तारी होने तक अनशन करेंगे। मंगलवार को लोक चेतना दल ने मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी, एसएसपी, मीनापुर के बीडीओ व सिवाईपट्टी के थानाध्यक्ष को पत्र लिख कर सड़क जाम करने की सूचना दी है। इस बीच पिछले सात दिन से अनशन कर रहे वीरेंद्र कुमार यादव की तबीयत बिगड़ने लगी है। चिकित्सकों ने उनका वजन कम होने व रक्तचाप के असमान्य होने की पुष्टि की है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version