बुधवार, जून 3, 2026 7:59 पूर्वाह्न IST
होमSocietyपत्नी की हत्या के मामले में टीवी एंकर दोषी

पत्नी की हत्या के मामले में टीवी एंकर दोषी

Published on

17 साल बाद एंकर सुहैब इलियासी को उम्रकैद

नई दिल्ली। देर से सही, पर एक बार फिर से न्याय की जीत हुई है। क्राइम बेस्ड टीवी रियलिटी शो इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड के मशहूर एंकर सुहैब इलियासी को पत्नी की हत्या के मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। हालांकि, इस फैसला सुनाने में कोर्ट को 17 साल का लम्बा वक्त लग गया। बहरहाल, दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने इलियासी को दोषी करार दिया गया है। बतादें कि 11 जनवरी 2000 को सुहैब के घर पर अंजू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मर्डर करने के लिए कैंची का इस्तेमाल किया गया था। बाद में आरोप सुहैब पर ही लगा और उसे 28 मार्च 2000 को गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट ने इलियासी पर 2 लाख रुपये का जुर्माना और 10 लाख रुपये का मुआवजा भी लगाया है।

सुहैब के दावो पर ऐसे हुआ शक

सुहैब का दावा था कि अंजू ने सुसाइड किया था। मेडिकल रिपोर्ट और अंजू के पैरेंट्स के दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोपों से सुहैब के दावे पर भरोसा किया गया। बाद में अंजू की बहन रश्मि कनाडा से लौटी तो उसके बयान से यह केस पलट गया। अंजू ने रश्मि को सुहैब की हरकतों के बारे में बताया था। रश्मि ने पुलिस को अंजू की एक डायरी सौंपी, इसके बाद शक की सुई पूरी तरह सुहैब पर घूम गई।

दहेज प्रताड़ना का केस हत्या में हुआ तब्दिल

सुहैब को पुलिस ने पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पहले गिरफ्तार किया था। कहा जा रहा था कि उसने इसी वजह से खुदकुशी की होगी। हालांकि, 2014 में दिल्ली हाईकोर्ट ने अंजू की मां और बहन की पेटीशन पर ट्रायल कोर्ट को ऑर्डर दिया कि इसे हत्या के मामले के तौर पर भी देखे। इस बीच रश्मि के द्वारा उपलब्ध कराई गई डायरी और अन्य कई साक्ष्यो के आधार पर पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए अनुसंधान को आगे बढ़ाया।

अंजू के घरवालों का आरोप

पुलिस की जांच में पाया गया कि सुहैब और अंजू के बीच दहेज को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। पत्नी की हत्या के बाद सुहैब ने अंजू की फ्रेंड को फोन करके बताया था कि उसने सुसाइड कर लिया है। बाद में अंजू के परिवारवालों ने सुहैब पर ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया था।

सुहैब और अंजू की कॉलेज में हुई थी मुलाकात

सुहैब का जन्म 15 नवंबर 1966 को दिल्ली में हुआ। उसके पिता जमील इलियासी ऑल इंडिया इमाम संगठन के प्रमुख और केंद्रीय दिल्ली के कस्तुरबा गांधी मस्जिद के इमाम थे। सुहैब ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जर्नलिज्म की पढ़ाई की। यहीं उसकी मुलाकात अंजू से हुई। बाद में दोनों ने लव मैरिज कर लिया था।

लंदन में कर चुका है प्रोग्राम प्रोड्यूसर का काम

पढ़ाई के बाद सुहैब और अंजू लंदन चले गए। वहां उसने टीवी एशिया में काम किया। वो इस चैनल का प्रोग्राम प्रोड्यूसर भी रहा। वर्ष 1996 में सुहैब भारत आया और एक क्राइम बेस्ड रिएलिटी शो पर उसने काम शुरू किया। यह तैयार हुआ तो इसे नाम दिया गया- ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड।’ बहुत जल्द यह देश का सबसे पॉपुलर टीवी प्रोग्राम बन गया।

शो से हुआ था कई राज का खुलाशा

इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड शो भगौड़े अपराधियों पर बेस्ड था। इसके एपीसोड रिसर्च के साथ तैयार किए जाते थे। इसमें इतने पुख्ता सबूत जुटाए जाते थे ताकि पुलिस के लिए भी मददगार साबित हो सके। शुरू में सिर्फ 30 अपराधियों पर इस शो के 52 एपीसोड तैयार किए गए थे, लेकिन यह इतना पॉपुलर हुआ कि इसे आगे बढ़ा दिया गया था। सुहैब ने 498A नाम से फिल्म भी बनाई थी। यह दहेज प्रताड़ना पर ही बनी फिल्म थी। यह 2012 में रिलीज हुई थी।

पत्नी की मौत के बाद कर ली दूसरी शादी

अंजू की मौत के बाद सुहैब ने साहेबजादी सौम्या खान से शादी कर ली थी। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम आलिया है। फिलहाल, कोर्ट के इस फैसले को लेकर बुद्धीजीवियो के बीच चर्चा का बाजार गर्म है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

भारत–बांग्लादेश सीमा पर तेज हुई फेंसिंग, लेकिन क्यों बढ़ रहा है तनाव?

KKN ब्यूरो। भारत ने बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की दिशा में...

More like this

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

आज का राशिफल, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Horoscope 10 February 2026 Aaj Ka Rashifal ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार...

Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने...