Home Society घर्मपुर में हॉल्ट के लिए होगा आंदोलन

घर्मपुर में हॉल्ट के लिए होगा आंदोलन

आक्रोशित ग्रामीणो ने हॉल्ट निर्माण मोर्चा का किया गठन

मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी रेल खण्ड पर धर्मपुर के पास हॉल्ट बनाये जाने की मांग को लेकर रविवार को धर्मपुर में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। हॉल्ट निर्माण को लेकर 11 सदस्यीय प्रतिनिध मंडल का गठन किया गया। प्रतिनिधि मंडल पूर्व मध्य रेलवे के महा प्रबंधक से मिलकर अपनी मांग रखेंगे। अध्यक्षता केश्वर साह ने की और संचालन नीरज कुमार ने किया। बैठक में ग्रामीणो ने हाल्ट निर्माण मोर्चा का गठन किया है।
बैठक में मो. जिआउद्दीन, चन्द्रबली सहनी, रघुनाथ सहनी, मो. अल्लाउद्दीन, चन्देश्वर साह, श्याम साह, नंदलाल साह, बच्चेलाल सहनी, सोनेलाल साहनी, रंजन कुमार, नर्मदेश्वर सहनी, राजकुमार पंडित व राजकुमार भगत आदि मौजूद थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version