Home Society निर्धन युवती की विवाह रचा कर समाज ने पेश की मिशाल

निर्धन युवती की विवाह रचा कर समाज ने पेश की मिशाल

दहेज प्रथा को दी समाजिक चुनौती
मरीचा की बेटी का समाज ने कराई शादी

संजय कुमार सिंह
मनियारी थाना के शाहपुर मरीचा गाँव में समाज के लोगो ने एक नई पहल की शुरुआत की है। बढ़ते दहेज प्रथा के दौर में एक गरीब परिवार के बेटी के लिए समाज के लोगो ने न सिर्फ वर की तलाश की। बल्कि, उसकी शादी भी कराई। समाज के लोगो ने विवाह की सभी खर्च को वहन किया और दुल्हन को विदा करके एक नया कीर्तिमान रच दिया है।
रविवार की रात मंडप पर दुल्हन को गाँव की लड़कियों ने सजाकर बैठाया और महिलाओं ने विवाह गीतों से विवाह को और भी सुशोभित कर दिया। कन्या दान के वक्त सभी भाव विभोर हुए और विदाई के समय महिलाओं ने रोते हुए काजल बेटी को विदा कर दिया। समाज के लोगो ने इस मौके पर विवाह के सभी रश्मो को बखूबी अदा लिया है।
शाहपुर मरिचा गांव के सुदमिया देवी की नतनी की शादी पटना के जगदेव पथ निवासी चंदन कुमार से हुई। वर वधू के जोड़े का सारा खर्च लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सज्जन कुमार पासवान ने किया। लड़की काजल कुमारी की मां की मृत्यु 12 वर्ष पूर्व हो चुकी है। सौतेली मां ने काजल को पाल पोशा। लेकिन उसके पास गरीबी के कारण शादी करने के लिए कुछ भी नही था। काजल के पिता 10 साल से बीमार है। घर में खाने के लिए कुछ नही है। उसे समाज ही खिलाता था। उससे भी बुरा हाल काजल की नानी सुदमिया देवी की है। गरीबी के कारण कभी कभी भूखे पेट भी सोना पड़ जाता है। उपर से नतनी की शादी के लिए सोच सोच कर बुरा हाल था। लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सज्जन कुमार पासवान ने लड़की की शादी करवाने के लिए वर ढूंढा। कहतें हैं कि पटना के जगदेव पथ निवासी चंदन कुमार मेस मे काम करता है। उससे लड़की की शादी करवाई। शादी का सारा खर्च सज्जन कुमार पासवान ने किया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version