Home Bihar Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में टूटा बूढ़ी गंडक का बांध

मुजफ्फरपुर में टूटा बूढ़ी गंडक का बांध

मुशहरी में मंडराया बाढ़ का खतरा

मुजफ्फरपुर। बूढ़ी गंडक नदी का तटबंध मुशहरी के रजवाड़ा में स्लुइस गेट के पास 30 फीट की दूरी में टूट गया है। इससे रोहुआ, मुशहरी, रजवाड़ा, मनिका, कन्हौली, बीएमपी-6 समेत शहरी क्षेत्र में भी पानी पहुंचने की आशंका है। देर रात बांध टूटने की खबर मिलते ही इन इलाकों में दहशत फैल गई। रोहुआ, मुशहरी, रजवाड़ा, कन्हौली सहित अन्य गांव के लोग रात में ही ऊंचे स्थान की ओर भागने लगे।
डीएम धर्मेंद्र सिंह, एसएसपी विवेक कुमार एवं जलसंसाधन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थिति की समीक्षा में जुटी है। फिलहाल पानी मनिका मन में गिर रहा है। पर, नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए इसके अन्य इलाकों में फैलने की आशंका से इनकार नही किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि रजवाड़ा स्लुइस गेट में शुक्रवार से रिसाव हो रहा था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद शुक्रवार की देर शाम स्लुइस गेट को बंद किया गया था। किंतु, शनिवार की देर रात करीब सवा एक बजे के करीब स्लुइस गेट के पास बांध टूट गया। बतातें चलें कि इससे पहले वर्ष 1975 में भी यहां बांध टूट चुका है। उसके बाद ही यहां स्लुइस गेट का निर्माण कराया गया था। इस बार उसी स्लुइस गेट को खोलने बंद करने के विवाद के बाद शनिवार रात यहां बांध टूट गया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version