Home Bihar तलाक की अर्जी वापस लेने से तेज प्रताप का इनकार

तलाक की अर्जी वापस लेने से तेज प्रताप का इनकार

तेज प्रताप

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव की तलाक याचिका की सुनवाई अब 8 जनवरी को होगी। इस बीच तेज प्रताप ने अर्जी वापस लेने से इनकार कर दिया है। दिल्ली से आए वकील अमित खेमका की अगुवाई में तेज प्रताप के वकीलों की टीम के अनुरोध पर जज उमा शंकर द्विवेदी ने उक्त आदेश पारित किया।

क्या कहा तेज प्रताप ने

मामले की सुनवाई शुरू होने से कुछ मिनट पहले तेज प्रताप अदालत पहुंचे। तेज प्रताप से उनके द्वारा दी गई तलाक की अर्जी वापस लिए जाने की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इससे इनकार किया और कहा कि मैंने जो तलाक की अर्जी दायर की है, उस पर मैं अडिग हूं और हम अपनी लड़ाई लड़ेंगे। पिछले महीने के अंत में तलाक की याचिका दायर करने के बाद तेज प्रताप मथुरा की सैर पर थे और बुधवार को हीपटना लौटे है। पर, वह अपने घर नहीं गए और न ही अपने किसी परिजन से मुलाकात की।

मीडिया को संयम बरतने की नसीहत

इससे पहले, पत्रकारों के सवालों के जवाब में खेमका ने कहा कि वह इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे और इस मुकदमें के बारे में मीडिया कर्मियों से कुछ भी साझा नहीं करेंगे। उन्होंने मीडिया से इस मामले में संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह शादी से जुड़ा मामला है। यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है। कहा कि दोनों युवा हैं और उनकी जिंदगी का सवाल है। बतातें चलें कि तेज प्रताप ने इसी साल मई महीने में राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से शादी की थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version