Home Bihar बिहार के मुख्यमंत्री ने उपेन्द्र कुशवाहा के मामले में दी सफाई

बिहार के मुख्यमंत्री ने उपेन्द्र कुशवाहा के मामले में दी सफाई

नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपेन्द्र कुशवाहा के मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है। ‘नीच’ शब्द को लेकर मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने किसी पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

मुख्यमंत्री ने दी सफाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक निजी चैनल की तरफ से उन्हें विकास पर चर्चा के लिए बुलाया गया था और साथ ही कार्यक्रम में किसी भी राजनीतिक चर्चा को शामिल नहीं किए जाने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर मैंने बस इतना कहा था कि बात को इतना नीचे मत ले जाइए।

बयान से मचा है तहलका

गौरतलब है कि रालोसपा नेता और केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को ये शब्द इतना नागवार गुजरा कि इस नीच शब्द को लेकर बिहार से लेकर केंद्र तक की सियासत तेज हो गई। श्री कुशवाहा ने इस शब्द को राजनीतिक रंग देकर सीएम नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और लगातार उनसे माफी मांगने और सफाई देने की मांग कर रहे हैं। बतातें चलें कि मामला इस कदर तुल पकड़ चुका है कि इससे पहले 10 नवम्बर को कुशवाहा समाज के लोग नीतीश कुमार से खुल कर अपनी नाराजगी भी प्रकट कर दिया था और पटना के गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च भी निकाला था। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया गया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version