होमBiharसारण का मुख्य तटबंध बैकुंठपुर में टूटा

सारण का मुख्य तटबंध बैकुंठपुर में टूटा

Published on

मुजफ्फरपुर सहित कई इलाको में घुसा बाढ़ का पानी, दहशत

बिहार। उत्तर और पूर्वी बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर के कई नए इलाकों में बाढ़ का पानी घुस जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी है। समस्तीपुर जिले में भी पानी घुस गया है। शुक्रवार को बैकुंठपुर के मुंजा में सारण का मुख्य तटबंध टूट गया। इससे गांव के पांच हजार लोग पानी में फंस गए। वहीं बैकुंठपुर के चिउटांहा में दो सगी बहनो के बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। इस बीच बूढ़ी गंडक नदी का पानी मुजफ्फरपुर के कई नए इलाको में दस्तक देने लगी है।
इससे पहले बुधवार रात को मोतिहारी शहर को भी बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया। गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड के बंगरा गांव के पास सारण मुख्य तटबंध गुरुवार की शाम 50 फुट में टूट गया।
उधर, मधुबनी में कोसी, कमला, धौस नदी के साथ अब गेहुमां नदी भी उफना गई है। इससे जिले में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। सूबे में पिछले 24 घंटे में बाढ़ के कारण 44 लोगों की मौत हो गई। पिछले 4 दिनों में कुल 110 से ज्यादा मौतें हुईं हैं। बिहार के 17 जिलों में 90 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित हो गई है। मधेपुरा में सर्वाधिक प्रभावित आलमनगर और चौसा प्रखंड के अलावा और छह प्रखंड चपेट में आ गए। जिले में भलुआही के पास एनएच 106 की सड़क करीब 25 फीट कट जाने से यातायात ठप हो गया है। मालदा में भी पानी घुस गया है। कटिहार से मालदा जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
कटिहार के नए इलाकों में सदर प्रखंड के भसना, मनसाही और कोढ़ा प्रखंड के कुछ हिस्सों में भी पानी फैलने लगा है। वहीं पूर्णिया जिले में बायसी अनुमंडल के बाद अब पानी बनमनखी और धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ रहा है। बनमनखी प्रखंड की 10 पंचायत बाढ़ की चपेट में आ गई है। वहां एनएच 107 पर गुरुवार से वाहनों का परिचालन भी बाधित हो गया है। इधर, मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर के एक दर्जन पंचायतो में बूढ़ी गंडक नदी का पानी आंशिक रूप से प्रवेस कर जाने से लोगो में दहशत है। खेतो में खड़ी मकई की फसल पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा है। इस बीच रघई के समीप नदी के कटाव की चपेट में आने से पांच घर नदी में समा गया है।
मोतिहारी शहर के 11 वार्डो में भी पानी घुस गया है। मोतिहारी-छौड़ादानो पथ में लखौरा के आगे सड़क पर तीन से चार फुट पानी बहने से आवागमन ठप है। समस्तीपुर के दरभंगा जिले से सटे इलाकों में भी पानी घुस गया। जिले के हसनपुर, बिथान, सिंघिया और चकमहेशी के कई गांवों में बागमती और बलान नदी का पानी घुस गया है।
उधर, गोपालगंज के सदौवा में गंडक नदी का मुख्य तटबंध टूटने के बाद बाढ़ का पानी बरौली व सिधवलिया प्रखंडों के करीब 20 गांवों में प्रवेश कर गया है। बरौली में एनएच 28 पर पानी चढ़ जाने से आवागमन ठप हो गया है। जिले के 174 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

क्या अमेरिका पर भरोसा करने का दौर खत्म हो रहा है? भारत की नई चुनौती

दुनिया की राजनीति में अमेरिका की ताकत पर शायद ही कोई सवाल उठाता है,...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

More like this

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...