Home Society खुले में शौच मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

खुले में शौच मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

संजय कुमार सिंह
मनियारी। बेहतर सोंच से ही होगी स्वच्छ भारत मिशन की अभियान पूरी। ये बातें सूबे के पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा ने तुर्की पंचायत के तुर्की स्टेशन स्थित मां दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर के प्रांगण में सोमवार की शाम आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए कही।
पूर्व मंत्री ने कहा कि स्वच्छता, प्राकृतिक व आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करती है। साथ ही मानव के बौद्धिक स्तर को भी बढाती है। इस मौके पर बीडीओ कुढ़नी हरिमोहन कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को गति प्रदान करने के लिए हमें अपनी सोंच बदलनी होगी। कहा कि शौचालय निर्माण करने से पहले अपने सोच का निर्माण करना होगा। तभी खुले में शौच जाने की परंपरा खत्म होगी और आपके घर शौचालय का निर्माण हो पायेगा। ऐसा करने पर आप बहुत बड़ी सम्मान के हकदार होंगे। बीडीओ ने कहा कि इसके बदले आपको उपहार स्वरूप 12 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी।

जिला पार्षद संजय पासवान ने कहा कि शौचालय हमे मान-सम्मान के साथ बीमारियों से भी बचाता है। वैसा तब संभव हो सकेगा जब शौचालय का हर घर में अनिवार्य लोग रूप से इस्तेमाल होने लगे।
चैपाल को संबोधित करने वालो में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार अबोध, समाजसेवी उमाकांत यादव, पूर्व मुखिया प्रमोद प्रसाद यादव, कुढ़नी के थानाध्यक्ष लक्ष्मण राम, धर्मेन्द्र यादव, राधारमण प्रसाद, उपमुखिया नवीन कुमार, मुन्नू गुप्ता, बांके बिहारी, राकेश पासवान समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे। मौके पर चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण करने व खुले में शौच नही जाने का संकल्प लिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version