रामदास अठावले
KKN न्यूज ब्यूरो। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पर एक युवक ने हमला कर दिया है। घटना उस वक्त की है, जब श्री अठावले महाराष्ट्र के अम्बरनाथ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बताया जाता है कि तभी एक युवक ने उनको थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद अठावले ने कहा है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए।
केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बाद में मीडिया से कहा कि मैं एक लोकप्रिय नेता हूं और यह घटना किसी ऐसे व्यक्ति के इशारे पर हुई होगी, जो किसी चीज को लेकर नाराज होगा। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। श्री अठावले ने कहा कि मैं इस घटना को लेकर सीएम से मिलूंगा। इसकी जांच होनी चाहिए।
घटना शनिवार रात की है। जब सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण राज्य मंत्री मंच से नीचे उतर रहे थे। आरोपी की पहचान प्रवीण गोसावी के रूप में हुई है। घटना के बाद अठावले के समर्थकों ने आरोपित की जम कर पिटाई कर दी है। इस बीच अम्बरनाथ में प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी हुए गोसावी को मुम्बई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थप्पड़ मारे जाने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
This post was published on दिसम्बर 9, 2018 18:06
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आ गया है। भाजपा और… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम प्रदर्शन… Read More
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More