मुजफ्फरपुर। मीनापुर के प्रथम विधायक व स्वतंत्रता सैनानी स्व. जनक सिंह की 103वीं जयंती पर शनिवार को गांधी आश्रम में समारोह हुआ। जनक सेवायतन की ओर से आयोजित इस समारोह का शुभांरभ विधायक मुन्ना यादव व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर विधायक ने कहा कि जो कौम अपने पुरखों को याद करता है, वह सदैव जीवित रहता है। जनक सिंह को याद कराते हुए कहा कि उन्होंने मुझे अपनी गोद में खेलाया था। इस दौरान उन्होंने मीनापुर चौक के सौदर्यीकरण के लिए यहां रौशनी की व्यवस्था करने की घोषणा की। साथ ही वर्तमान में लोकतंत्र की स्थिति पर भी चिंता जताई।
राजेश्वर प्रसाद सिंह, भिखारी की अध्यक्षता में हुए समारोह का संचालन अरुणेन्द्र कुमार ने किया। इस दौरान नागेन्द्र नाथ ओझा, अविनाश कुमार, भरत सिंह कुशुमाकर, रघुनाथ राय, विरेन्द्र कुमार चौधरी, रामसंजीवन ठाकुर, प्रकाश सिंह, राजगीर राम, मो. तौहीद आजाद, उमाशंकर सहनी, जयनंदन प्रसाद, जगदीश गुप्ता, डॉ. देवेन्द्र प्रसाद सिंह, जग्गनाथ सिंह व धर्मपाल सिंह ने भी विचार रखे।
This post was published on अगस्त 6, 2017 15:50
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More