Home Bihar Saran तिरंगे के नीचे अश्लील डांस करना महंगा पड़ा

तिरंगे के नीचे अश्लील डांस करना महंगा पड़ा

पूजा श्रीवास्तव
सारण। मौका था राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का और युवती ने कर दिया अश्लील डांस। वीडियो वायरल होते ही हरकत में आये अधिकारी अब जांच करने की बात कह रहें हैं। मामला, बिहार के सारण जिले के गरखा के जिल्काबाद मीडिल स्कूल का है।

दरअसल, इस विद्यालय में 26 जनवरी को झंडा फहराया गया। फिर झंडा के नीचे ही एक डांसर का अश्लील डांस कराया गया। जिस जगह पर यह डांस हो रहा था वहां कई छोटे बच्चे भी मौजूद थे। यह वीडियो अब वायरल हो गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने वीडियो वायरल होने के बाद कहा कि मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी हुई है। इस तरह का कार्यक्रम करना गलत बात है। इसकी जांच कराई जाएगी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version