ट्रक मालिक करेंगे चक्का जाम
नई दिल्ली। देशभर के पेट्रोल पंप मालिकों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पेट्रोल पंप मालिक हड़ताल पर जाने की ऐलान किया है। वहीं ट्रक मालिकों और संचालकों ने जीएसटी के नीतियों के खिलाफ सोमवार को चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया है। लिहाजा आम लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार यानि 13 अक्टूबर को देशभर के 54000 पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। ये लोग अपनी कई मांगों को लेकर एक दिन के हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इस बीच ट्रक मालिकों और संचालकों ने 36 घंटों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया, जो नौ अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।